OnePlus TV से जल्द उठ सकता है पर्दा

OnePlus Smart TV: OnePlus TV को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर इसे कब उतारा जाएगा।

OnePlus TV से जल्द उठ सकता है पर्दा

OnePlus TV से जल्द उठ सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने कहा कि OnePlus TV को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • OnePlus ने पिछले साल सितंबर में अपने Smart TV के बारे में घोषणा की थी
  • OnePlus के आगामी स्मार्ट टीवी के नाम से भी पर्दा उठना अभी बाकी है
विज्ञापन
OnePlus TV को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि OnePlus ने पिछले साल अपने स्मार्ट टीवी (OnePlus Smart TV) को लॉन्च करने की योजना के बारे में बताया था। इसके बाद से OnePlus ने अपने स्मार्ट टीवी को लेकर कोई भी नई जानकारी नहीं दी थी। OnePlus TV "टोटल कनेक्टेड" अनुभव और "प्रीमियम, फ्लैगशिप टीवी" एक्सीपिरियंस आउट-ऑफ-द-बॉक्स देगा। OnePlus Smart TV के आने के बाद  Xiaomi के Mi TV लाइनअप के लिए मुश्किल हो सकती है। बता दें कि शाओमी Mi TV किफायती कीमत में एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जिस वज़ह से भारत और चीन में इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है।  

टिपस्टर इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके बताया कि एक सूत्र के अनुसार, OnePlus TV को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इशान अग्रवाल ने ट्वीट के जरिए लॉन्च तारीख के बारे में जिक्र नहीं किया है, यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि कंपनी आगामी OnePlus TV को भारत में या फिर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
 
oneplus

पिछले साल सितंबर में सीईओ पीट लाउ ने OnePlus TV के बारे में घोषणा की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि वनप्लस टीवी "टोटल कनेक्टेड" अनुभव और "प्रीमियम, फ्लैगशिप टीवी" के रूप में उतारा जाएगा। फिलहाल OnePlus TV की कीमत और फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। जैसा कि हम जानते हैं कि यह एक प्रीमियम टीवी होगा, ऐसे में यह ज्यादा किफायती नहीं होगा।

पिछले साल, OnePlus ने अपने कम्युनिटी से पहले टीवी प्रोडक्ट के आधिकारिक नाम चुनने के लिए रजिस्ट्रेशन लेने भी शुरू कर दिए थे। कंपनी ने Stephen L के नेतृत्व में एक अलग टीवी टीम को भी बनाया है। हालांकि, अब यह देखने वाली बात होगी कि आखिर वनप्लस अपने आगामी OnePlus TV को कब लॉन्च करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus TV, OnePlus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »