OnePlus ने भारत में TV और Monitor बिजनेस को कहा गुडबाय? वेबसाइट से हटाए गए सभी मॉडल

OnePlus ने 2019 में TV Q1 सीरीज के साथ भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री ली थी। तब से अब तक कंपनी ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई मॉडल लॉन्च किए हैं।

OnePlus ने भारत में TV और Monitor बिजनेस को कहा गुडबाय? वेबसाइट से हटाए गए सभी मॉडल
ख़ास बातें
  • OnePlus ने अपनी भारतीय वेबसाइट से टीवी और डिस्प्ले कैटेगरी को हटाया
  • ये कदम देश में डिस्प्ले मार्केट से कंपनी के संभावित गुडबाय की ओर इशारा है
  • OnePlus ने फिलहाल भारत में टीवी मार्केट से निकलने की घोषणा नहीं की है
विज्ञापन
OnePlus ने शायद भारत में टेलीविजन और मॉनिटर का प्रोडक्शन और सेल बंद करने का फैसला किया है। BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामित्व वाले चाइनीज ब्रांड ने बिजनेस स्ट्रैटेजी में संभावित बदलाव की ओर इशारा देते हुए अपनी भारतीय वेबसाइट से TV और Display कैटेगरी को हटा दिया है। OnePlus ने 2019 में OnePlus TV Q1 सीरीज लॉन्च करके टेलीविजन कैटेगरी में एंट्री ली थी। इस दौरान कंपनी ने देश में कई किफायती और मिड-सेगमेंट स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किए। वनप्लस ने अभी तक भारत में टीवी और डिस्प्ले बिजनेस से बाहर निकलने को लेकर कोई आधिकारिक बयान शेयर नहीं किया है।

OnePlus ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट से टीवी और डिस्प्ले कैटेगरी को हटा दिया है, जो देश में डिस्प्ले मार्केट से कंपनी के संभावित गुडबाय की ओर एक इशारा है। टीवी और डिस्प्ले के लिए माइक्रोसाइट वर्तमान में 404 एरर पेज दिखा रही है।

अभी तक OnePlus ने भारत में स्मार्ट टीवी बाजार से बाहर निकलने की घोषणा नहीं की है। Gadgets360 ने इस मामले पर कमेंट के लिए ब्रांड से संपर्क किया है और प्रतिक्रिया मिलने के बाद हम इस आर्टिकल को अपडेट करेंगे।

OnePlus ने 2019 में TV Q1 सीरीज के साथ भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री ली थी। तब से अब तक कंपनी ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई मॉडल लॉन्च किए हैं। हालांकि, वनप्लस ने पिछले साल से कोई नया टीवी मॉडल लॉन्च नहीं किया था। वहीं, कंपनी के मॉनिटर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में केवल दो मॉडल - OnePlus X 27-इंच और OnePlus E 24-इंच को लॉन्च किया था। एक अन्य BBK इलेक्ट्रॉनिक्स सहायक कंपनी Realme ने भी कथित तौर पर भारत में अपने स्मार्ट टीवी का प्रोडक्शन और सेल बंद कर दिया है।

यह ब्रांड भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक लीडिंग प्लेयर है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मंथली इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर के अनुसार, वनप्लस 2023 की दूसरी तिमाही में 68 प्रतिशत साल-दर-साल बढ़ोतरी के साथ भारत के स्मार्टफोन बाजार में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड था। कंपनी ने जनवरी में OnePlus 12 और OnePlus 12R के लॉन्च के साथ 2024 में एंट्री ली थी। वहीं, OnePlus Nord CE 4 के 1 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus TV, OnePlus TV Business, OnePlus Monitor
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »