OnePlus 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन से भी पतले होंगे OnePlus के नए स्मार्ट टीवी

आगामी OnePlus Smart TV की प्री-बुकिंग Amazon India वेबसाइट पर हो रही है। कंपनी का कहना है कि जो ग्राहक प्री-बुकिंग के जरिए वनप्लस टीवी की खरीदारी करेंगे, उन्हें Acko के द्वारा दो साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी जो कि एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी है।

OnePlus 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन से भी पतले होंगे OnePlus के नए स्मार्ट टीवी

OnePlus Smart TV लाइनअप के प्रोडक्ट बजट रेंज के होंगे

ख़ास बातें
  • OnePlus Smart TV देगा 50 प्रतिशत गहरा बेस
  • वनप्लस टीवी लाइनअप की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम
  • वनप्लस टीवी में फीचर किया गया है कार्बन फाइबर बैक
विज्ञापन
OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने आगामी OnePlus TV मॉडल्स के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि यह टीवी कंपनी के OnePlus 8 सीरीज़ स्मार्टफोन से भी पतला होगा। जी हां, पीट लाउ ने ऑनलाइन पब्लिकेशन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आगामी वनप्लस टीवी मॉडल्स के दो प्रमुख स्तंभ होंगे, वो हैं- डिज़ाइन और यूज़र एक्सपीरियंस। इसी इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वनप्लस टीवी में 6.9 एमएम अल्ट्रा-थिन बॉडी फीचर की जाएगी, जो इसे कंपनी के फ्लैगशिप वनप्लस 8 सीरीज़ स्मार्टफोन से भी पतला बनाएगा। उन्होंने आगे बताया कि वनप्लस स्मार्ट टीवी यूज़र्स को 50 प्रतिशत अधिक गहरा बैस ऑफर करेगा। वनप्लस का यह किफायती स्मार्ट टीवी लाइनअप भारत में 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही खुलासा किया था कि इस स्मार्ट टीवी मॉडल की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।  

आगामी OnePlus TV के डिज़ाइन के बारे में बात करते हुए पीट लाउ ने Android Central को बताया कि नये टीवी में पतले बेजल्स के साथ 95 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो फीचर किया जाएगा। यह जानकारी वनप्लस के सीईओ ने बुधवार को भी ट्वीट करके दी थी। लाउ ने यह भी कहा कि टीवी के स्पीकर्स में इनोवेटिव अकूस्टिक अरेंजमेंट दिया गया है, जहां इन्हें 90 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इसके कारण कंपनी टीवी में दो बड़े फुल-रेंज स्पीकर फिट कर सकी, जिससे लाउ ने नोटिस किया कि इस वजह से बेस 50 प्रतिशत और गहरा हो गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आगामी टीवी में कार्बन फाइबर पैटर्न बैक दिया गया है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus TV Q1 सीरीज़ की तरह ही है।

सीईओ ने एंड्रॉयड सेंट्रल को बताया कि उन्होंने नए वनप्लस टीवी के लिए एक अनोखे कार्बन फाइबर का निर्माण किया है।

यूज़र एक्सपीरियंस की बात करें, तो लाउ ने किसी खास फीचर का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर उल्लेख किया कि वनप्लस का उद्देश्य स्मार्ट टीवी प्रोडक्ट के लिए 'स्टैंडर्ड सेट' करना है। अपने पिछले हफ्ते के एक ट्वीट में उन्होंने खुलासा किया था कि वनप्लस टीवी सिनेमैटिक डिस्प्ले और डॉल्बी विज़न को सपोर्ट करेगा और इसमें Netflix पहले से इंस्टॉल होगा।

जून के शुरुआत में लाउ ने साझा किया था कि वनप्लस टीवी मॉडल्स "इनोवेटिव गामा इंज़न" और DCI-P3 कलर गामुट के 93 प्रतिशत कवरेज के साथ आएंगे। वनप्लस का यह नया स्मार्ट टीवी 32 इंच (model number 32HA0A00) और 43 इंच (model number 43FA0A00) वेरिएंट में लॉन्च किए जाएंगे।
 

OnePlus Smart TV pricing, availability

फिलहाल, नए वनप्लस टीवी की प्री-बुकिंग Amazon India वेबसाइट पर हो रही है। कंपनी का कहना है कि जो ग्राहक प्री-बुकिंग के जरिए वनप्लस टीवी की खरीदारी करेंगे, उन्हें Acko के द्वारा दो साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी जो कि एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी है।

जैसा कि हमने पहले बताया आगामी वनप्लस टीवी लाइनअप की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपQLED
डाइमेंशन1223.7 x 706 50.6mm
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus TV, Pete Lau

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »