TV में 200 चैनल्स फ्री में देखने के लिए नहीं पड़ेगी सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत, जानें क्या है सरकार का प्लान

अनुराग ठाकुर ने सोमवार को बताया कि दर्शकों को करीब 200 चैनल फ्री मुहैया कराए जाते हैं।

TV में 200 चैनल्स फ्री में देखने के लिए नहीं पड़ेगी सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत, जानें क्या है सरकार का प्लान

यह भी बताया गया है कि इस मामले में अभी फैसला लिया जाना बाकी है।

ख़ास बातें
  • फ्री-टू-एयर चैनलों को देखने के लिए सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत खत्म होगी
  • TV में बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर लगाए जाने की योजना
  • करीब 200 FTA चैनल्स देखने के लिए बस लगाना होगा एंटेना
विज्ञापन
आने वाला समय में शायद आपको कुछ फ्री टीवी टैनल्स देखने के लिए अलग से सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत न पड़े, क्योंकि भारत सरकार इस झंझट को खत्म करने की योजना बना रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को बताया कि फ्री-टू-एयर चैनलों को देखने के लिए सेट-टॉप बॉक्स के उपयोग को समाप्त करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय टेलीविजन में इनबिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर लाएगा। इससे आपकों टीवी में फ्री-टू-एयर टीवी चैनल्स को देखने के लिए अलग से किसी DTH प्रोवाइडर का सेट-टॉप बॉक्स नहीं लगाना पड़ेगा।

Mint के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने सोमवार को बताया कि दर्शकों को करीब 200 चैनल फ्री मुहैया कराए जाते हैं। बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर के साथ टेलीविजन सेट लाने से यह सुनिश्चित होगा कि यूजर्स बिना सेट-टॉप बॉक्स के इन FTA टेलीविजन और रेडियो चैनलों का उपयोग करने में सक्षम हों।

उन्होंने बताया कि यूजर्स को इसके लिए केवल अपने घर की छत या बगल की दीवार जैसे उपयुक्त स्थान पर एक छोटा सा एंटीना लगाने की आवश्यकता होगी। मीडिया को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि दूरदर्शन के फ्री डिश पर सामान्य मनोरंजन चैनलों की संख्या बढ़ने से दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कथित तौर पर कहा, "मैंने अपने विभाग में एक नई शुरुआत की है। यदि आपके टेलीविजन में बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर है, तो अलग सेट-टॉप बॉक्स रखने की आवश्यकता नहीं होगी। एक रिमोट क्लिक पर 200 से अधिक चैनलों तक पहुंच हो सकती है।"

उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अभी फैसला लिया जाना बाकी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A6s 5G मिल रहा MRP से 9000 रुपये सस्ता! सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
  3. पाकिस्तान ने हटाया क्रिप्टोकरेंसीज से बैन, नए कानून से क्रिप्टो सेगमेंट को मिला कानूनी दर्जा
  4. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Vivo का मार्केट में पहला रैंक
  5. AI से काम आसान, लेकिन दिमाग को लग रही “शॉर्टकट” की आदत! स्टडी में बड़ा खुलासा
  6. Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 
  7. Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!
  8. boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
  9. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च
  10. Sony लाएगा पावरफुल पोर्टेबल PS6? नए लीक में हुए बड़े खुलासे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »