माइक्रोमैक्स ने स्मार्ट एलईडी टीवी की नई रेंज लॉन्च की, कीमत 19,999 रुपये से शुरू

माइक्रोमैक्स ने कैनवस रेंज में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह टीवी तीन अलग-अलग साइज़ में उपलब्ध होगा। 32 इंच वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 40 इंच वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 50 इंच वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। ये तीनों टीवी मंगलवार से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

माइक्रोमैक्स ने स्मार्ट एलईडी टीवी की नई रेंज लॉन्च की, कीमत 19,999 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स की नई स्मार्ट टीवी रेंज की शुरुआत 19,999 रुपये से होती है
  • टीवी में स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल प्ले प्री-लोड आते हैं
  • ये स्मार्ट टीवी एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकते हैं
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने कैनवस रेंज में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह टीवी तीन अलग-अलग साइज़ में उपलब्ध होगा। 32 इंच वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 40 इंच वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 50 इंच वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। ये तीनों टीवी मंगलवार से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

नए माइक्रोमैक्स कैनवस टीवी में स्मार्टफोन के इस्तेमाल से वायरलेस कंट्रोल मिलता है। जिसका मतलब है कि आप अपने फोन के स्क्रीन को टीवी के लिए एक माउस ट्रैकपैड की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम से गूगल प्ले का एक्सेस भी मिलता है जो कि टीवी में पहले से लोड आता है। वाई-फाई कनेक्टिविटी के जरिए टीवी से ही सीधे इंटरनेट सर्फिंग के साथ चुनिंदा ऐप्लिकेशन भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा इन टीवी में मीराकास्ट, मी कनेक्ट और होम-शेयर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। माइक्रोमैक्स का दावा है कि इन फीचर के साथ यूज़र को शानदार अनुभव मिलेगा।

लॉन्च इवेंट में माइक्रोमैक्स इनफॉर्मेटिक्स,कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस प्रेसिडेंट रोहन अग्रवाल ने कहा, ''टीवी की दुनिया लगातार बदल रही है, अब पहले से ज्यादा कनेक्टेड डिवाइस और चुनाव मौजूद हैं। हम अपने पहले कैनवस स्मार्ट एलईडी टीवी के साथ ऐसे यूज़र को होम एंटरटेनमेंट में शानदार अनुभव देरहे हैं जो कम कीमत पर शार्प और स्मार्ट सिनेमैटिक और कनेक्टेड अनुभव चाहते हैं।''

माइक्रोमैक्स ने पिछले साल अपना पहला स्मार्ट 4के टीवी 50के2330 यूएचडी टीवी लॉन्च किया था। कंपनी का इरादा टीवी सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की है। कंपनी का लक्ष्य अगले साल तक स्मार्ट टीवी मार्केट में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी का है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »