Mi TV Stick की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च नज़दीक

पुर्तगाली Xiaomi वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, Mi TV Stick के 1080p वेरिएंट की कीमत 39.99 यूरो (लगभग 3,400 रुपये) होगी।

Mi TV Stick की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च नज़दीक

Mi TV Stick का एक 4K वेरिएंट भ हाल ही में लीक हुआ था

ख़ास बातें
  • Mi TV Stick का एक 4K वेरिएंट भी हाल ही में हुआ था लीक
  • डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस साउंड फॉर्मेट को करेगी सपोर्ट
  • 39.99 यूरो (लगभग 3,400 रुपये) में लॉन्च हो सकती है आगामी मी टीवी स्टिक
विज्ञापन
Mi TV Stick को अभी Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है, हालांकि, डिवाइस कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर देखने को मिल गया है। अब, इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले शाओमी पुर्तगाल के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग को अभी भी कैश्ड रूप में देखा जा सकता है, जिसमें मी टीवी स्टिक का फुल-एचडी वेरिएंट देखने को मिलता है। लिस्टिंग इसकी कीमत को तो दिखाती है, लेकिन इसकी उपलब्धता की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
 

Mi TV Stick price

पुर्तगाली न्यूज़ आउटलेट, 4gnews द्वारा देखी गई लिस्टिंग के अनुसार, मी टीवी स्टिक के 1080p वेरिएंट की कीमत 39.99 यूरो (लगभग 3,400 रुपये) होगी। लिस्टिंग को हटाए जाने से पहले पेज पर "नोटिफाई मी" विकल्प दिया जा रहा था, जिससे पता चलता है कि स्टिक वहां जल्द लॉन्च की जा सकती है।
 

Mi TV Stick specifications

Xiaomi Portugal लिस्टिंग के अनुसार, मी टीवी स्टिक को क्वाड-कोर कोर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा और यह एंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलेगा। इसके कनेक्टिविटी विकल्पों में सिंगल एचडीएमआई पोर्ट और पावर के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट होगा। Mi TV Stick को ब्लूटूथ 4.2, डुअल-बैंड वाई-फाई, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया था। वेबसाइट से पता चलता है कि यह डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा।

Mi TV Stick 60 एफपीएस पर फुल-एचडी (1,080x1,920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वीडियो सपोर्ट करेगी। यह पहले से इंस्टॉल नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम ऐप के साथ आएगी, जिसे मी टीवी स्टिक रिमोट में शामिल समर्पित बटन के जरिए सीधे एक्सेस किया जा सकता है।

इससे पहले जून में, Xiaomi Mi TV Stick का 4K वेरिएंट 133 डॉलर (लगभग 10,100 रुपये) में गियरबेस्ट पर देखा गया था। इस मॉडल की खासियत स्टैंडर्ड वेरिएंट के समान ही बताई जा रही है, लेकिन जैसा कि नाम से पता चलता है यह वेरिएंट 4K रिज़ॉल्यूशन वीडियो को सपोर्ट करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi TV Stick, Mi TV Stick Leaks, Mi TV Stick Specifications

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »