Xiaomi स्मार्ट टीवी हो सकते हैं महंगे, यह है वजह...

रिपोर्ट के अनुसार टीवी के Xiaomi टीवी के 55 इंच और 32 इंच पैनल की कीमत में इस महीने अगस्त में 10 प्रतिशत का इज़ाफा होगा। वहीं, दूसरे पैनल साइज़ जिसमें 50 इंच, 65 इंच और 75 इंच शामिल हैं, उनमें क्रमश: 8 से 10 प्रतिशत, 5 से 7 प्रतिशत और 1 से दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

Xiaomi स्मार्ट टीवी हो सकते हैं महंगे, यह है वजह...
ख़ास बातें
  • LCD डिस्प्ले की वजह से बढ़ेगी टीवी की कीमत
  • Xiaomi आज कर सकती है बढ़ी हुई कीमत का ऐलान
  • त्यौहारी सीज़न के चलते बढ़ी टीवी की मांग
विज्ञापन
Xiaomi कंपनी कथित तौर पर अपने टीवी रेंज की कीमत में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। इस बढ़ोतरी का कारण LCD डिस्प्ले पैनल की कीमत में हुई वृद्धि है, जो कि टीवी मैन्यफैक्चरिंग कॉस्ट को काफी प्रभावित करता है। ताज़ा लीक के अनुसार, टीवी की कीमतों में CNY 100 से CNY 300 (लगभग 1,100 से 3,200 रुपये) तक का इज़ाफा हो सकता है। TechArc के एनालिस्ट Faisal Kawoosa ने Gadgets 360 से बात करते हुए बताया कि टीवी के अंदर के अन्य प्रमुख कॉम्पोनेंट्स की कीमत भी प्रभावित हो सकती हैं।

टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिं साइट Weibo पर जानकारी दी कि GizmoChina पर सुझाव दिया गया है कि Xiaomi TV मॉडल्स की कीमतें मार्केट में CNY 100 से CNY 300 (लगभग 1,100 से 3,200 रुपये) तक बढ़ सकती हैं। टिप्सटर ने यह भी संकेत दिया कि कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान शुक्रवार यानी आज 28 अगस्त तक कर दिया जाएगा। माना जा सकता है कि अन्य टीवी मॉडल्स भी अपने टीवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिसका प्रमुख कारण LCD डिस्प्ले पैनल की लगातार बढ़ती कीमत है। डिस्प्ले पैनल टीवी मैन्यफैक्चरिंग कॉस्ट में अहम भूमिका अदा करता है, तो ऐसे में शाओमी टीवी के साथ-साथ अन्य मैनस्ट्रीम टीवी मॉडल्स की भी कीमत बढ़ सकती है।

Gadgets 360 ने कीमत बढ़ोतरी के संबंध में Xiaomi संपर्क साधा है और यह जानने की कोशिश की है कि क्या यह बढ़ी हुई कीमते भारतीय बाज़ार को भी प्रभावित करेंगी। जैसे ही जवाब मिलेगा हम इस रिपोर्ट के जरिए आपको अपडेट करेंगे।

Faisal Kawoosa ने LCD डिस्प्ले की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि का कारण त्यौहारी सीज़न नजदीक होना बताया है। उन्होंने बताया कि COVID-19 महामारी के कारण सप्लाई चैन गड़बड़ा गई थी, इस वजह से सप्लाई में कमी आई है। वहीं अब फेस्टिव सीज़न की तैयारियां शुरू हो चुकी है और टीवी की मांग बढ़ गई है। इसी वजह से कीमत अचानक बढ़ गई है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमत केवल एलसीडी पैनल को ही नहीं बल्कि टीवी के अन्य कॉम्पोनेंट्स को भी प्रभावित करेगी। इसके अलावा, साल में एक बार सभी कॉम्पोनेंट्स की कीमत बदली जाती हैं, जो आमतौर पर इसी समय होती है।

मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce की रिपोर्ट की बात करें, तो उसमें बताया गया है कि टीवी के 55 इंच पैनल और 32 इंच पैनल की कीमत में इस महीने अगस्त में 10 प्रतिशत का इज़ाफा होगा। वहीं, दूसरे पैनल साइज़ जिसमें 50 इंच, 65 इंच और 75 इंच शामिल हैं, उनमें क्रमश: 8 से 10 प्रतिशत, 5 से 7 प्रतिशत और 1 से दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi TVs, Xiaomi, Mi TVs, LCD Display PAnels

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »