Xiaomi का नया Mi TV 10 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

शाओमी ने आज इस बात को कंफर्म कर दिया है कि कंपनी 10 जनवरी को भारत में अब तक के सबसे बड़े डिस्प्ले साइज वाले मॉडल को लॉन्च करेगी।

Xiaomi का नया Mi TV 10 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

Xiaomi का नया Mi TV 10 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • 10 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा शाओमी का नया Mi TV 4
  • Mi TV के 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 60,000 रुपये के आसपास होगी
  • Mi TV का 65 इंच वेरिएंट हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द भारतीय बाजार में अपने नए Mi TV को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में मी टीवी इंडिया के ट्विटर हैंडल से टीजर वीडियो को जारी किया गया है। शाओमी ने आज इस बात को कंफर्म कर दिया है कि कंपनी 10 जनवरी को भारत में अब तक के सबसे बड़े डिस्प्ले साइज वाले मॉडल को लॉन्च करेगी। नए Xiaomi Mi TV का नाम क्या होगा, इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है।  

जैसा कि ट्वीट में लिखा नजर आ रहा है कि ‘द बिग पिक्चर', ऐसे में उम्मीद है कि शाओमी भारत में Mi TV का 65 इंच वेरिएंट को उतार सकती है। यह मॉडल उन ग्राहकों को पसंद आएगा जो बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविज़न सेट की तलाश में हैं। कुछ महीनों पहले कंपनी ने चीनी मार्केट में मी टीवी के 65 इंच मॉडल को उतारा था। चीनी मार्केट में Mi TV 4 65 इंच मॉडल की कीमत 5,999 चीनी युआन (लगभग 63,300 रुपये) है। उम्मीद है कि 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत भारतीय बाजार में 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वैसे, कंपनी के बड़ी स्क्रीन वाले टेलीवीज़न सेट ज्यादा लोकप्रिय हैं।

याद करा दें कि, सरकार द्वारा 32 इंच तक के टीवी पर जीएसटी (GST) को 28 प्रतिशत से कम करके 18 प्रतिशत कर दिया गया है। यही वजह है कि Xiaomi ने हाल ही में अपने किफायती टेलीविज़न सेट की कीमतें कम की थीं। अब शाओमी के सबसे टेलीविज़न सेट की कीमत 12,499 रुपये है। इसके दाम में 1,500 रुपये में कटौती की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mi TV
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  2. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  3. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  5. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  6. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  7. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  8. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  9. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  10. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »