48MP सेंसर के साथ Meizu Lifeme स्मार्ट कैमरा लॉन्च!

लाइफमी स्मार्ट कैमरा मैटेरियल में एविएशन-ग्रेड एल्यूमीनियम मैटल और सीएनसी इंटीग्रेटेड मोल्डिंग शामिल हैं। एनोडाइजेशन प्रोसेस से गुजरने वाला मैटेरियल और फोन में सुपर वियर-रेसिस्टेंट लाइट-ट्रांसमिटिंग ग्लास है।

48MP सेंसर के साथ Meizu Lifeme स्मार्ट कैमरा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Meizu ने बीते हफ्ते Lifeme स्मार्ट कैमरा पेश किया था।
  • Meizu Lifeme सितंबर में मार्केट में एंट्री करेगा।
  • Meizu Lifeme स्मार्ट कैमरा डिवाइस की कीमत करीबन 8,179 रुपये होगी।
विज्ञापन
Meizu ने बीते हफ्ते कई प्रोडक्ट्स को पेश किया था, जिसमें Lifeme स्मार्ट कैमरा भी शामिल था। 18 अगस्त के लॉन्च इवेंट में इयरफोन, पावर बैंक, चार्जर और कैमरे भी पेश किए गए। Meizu Lifeme स्मार्ट कैमरा, Shixi टेक्नोलॉजी के साथ Meizu की साझेदारी के साथ आया है। Shixi के पहले Meizu के साथ कुछ लिंक हैं। यह ऑप्टिक्स, इमेजिंग, AI एल्गोरिदम और इसी प्रकार के अन्य फीचर्स पर फोकस्ड है।

लाइफमी स्मार्ट कैमरा मैटेरियल में एविएशन-ग्रेड एल्यूमीनियम मैटल और सीएनसी इंटीग्रेटेड मोल्डिंग शामिल हैं। एनोडाइजेशन प्रोसेस से गुजरने वाला मैटेरियल और फोन में सुपर वियर-रेसिस्टेंट लाइट-ट्रांसमिटिंग ग्लास है। फीचर्स की बात करें तो नए Meizu कैमरे में 48 मेगापिक्सल सोनी IMX581 सेंसर दिया गया है। इसमें 1/2-इंच का कंसोल और 1T कंप्यूटिंग पावर के साथ एक प्रोफेशनल-ग्रेड ISP भी है। कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें वाइड-एंगल कवरेज (107 डिग्री) है। अन्य कंपोनेंट में एक 6P ऑप्टिकल लेंस, रिंग फ्लैश और एंटी-ग्लेयर कोटिंग दिया गया है।

Meizu lifeme अपने फोर-माइक ऐरे से 7 मीटर तक की ऑडियो साउंड पिक कर सकता है। हार्डवेयर की तरह सॉफ्टवेयर आउटले भी लाइफ टाइम के लिए जरूरी है। यह फैंटम एआई फुल-सीन इमेजिंग एल्गोरिथम पर बेस्ड है। इस प्रकार यह कई फीचर्स का सपोर्ट करता है, जिसमें ऑटो-फोकस, ऑटो ट्रैकिंग, मल्टीपल जेस्चर ऑपरेशंस और मल्टीपल क्लोज-अप मोड शामिल हैं। स्मार्ट कैमरे में यूएसबी-सी इंटरफेस कई फीचर्स और प्लग-एंड-प्ले ऑपरेशन प्रदान करता है।

Meizu Lifeme Smart Camera की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात की जाए तो Meizu Lifeme स्मार्ट कैमरा डिवाइस की कीमत 699 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 8,179 रुपये होगी। आपको बता दें कि Meizu Lifeme सितंबर में मार्केट में एंट्री करेगा। हालांकि अभी तक कोई खास जानकारी नहीं है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meizu Lifeme, Lifeme Smart Camera, Meizu
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »