LG का यह 325 इंच का TV आपके घर को बना देगा सिनेमा हॉल, जानें फीचर्स और सबकुछ

LG नई होम सिनेमा टीवी सीरीज़ को "होम थिएटर डिस्प्ले की सुपरकार" बता रही है। LG होम सिनेमा रेंज का उद्देश्य ग्राहकों को टॉप क्लास सिनेमा अनुभव देना है।

LG का यह 325 इंच का TV आपके घर को बना देगा सिनेमा हॉल, जानें फीचर्स और सबकुछ

LG की इस रेंज के साथ मिलने वाली एक्स्ट्रा सर्विस की कीमत ही 30,000 डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • LG ने नई टेलिवीज़न रेंज को पेश किया है
  • इस रेंज में मौजूद हैं 81-इंच से 325-इंच तक के विशाल डिस्प्ले
  • नई होम सिनेमा सीरीज़ को LG ने बताया "होम थिएटर डिस्प्ले की सुपरकार"
विज्ञापन
LG Electronic ने एक नया एलईडी टीवी (LED TV) लॉन्च किया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीन साइज़ है। नया टीवी विशाल 325 इंच के डिस्प्ले साइज़ के साथ आता है। LG DVLED (डायरेक्ट व्यू एलईडी) टीवी होम सिनेमा अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके रहते आपको बाहर सिनेमा हॉल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए एलजी टीवी में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो पिक्चर और साउंड दोनों का अनुभव बढ़ाने का काम करते हैं। नया टीवी Samsung के The Wall TV से प्रतियोगिता करेगा।

कंपनी नई होम सिनेमा टीवी सीरीज़ को "होम थिएटर डिस्प्ले की सुपरकार" बोल रही है। LG होम सिनेमा रेंज का उद्देश्य ग्राहकों को टॉप क्लास सिनेमा अनुभव देना है। नई रेंज 2K, 4K और 8K कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं और इनका स्क्रीन साइज़ 81-इंच से शुरू होता है और 325-इंच तक जाता है। इस स्क्रीन साइज़ के टीवी को कंपनी पहले केवल कमर्शियल क्लाइंट्स के लिए लॉन्च करती थी।

इस टीवी रेंज में  LG की Dual2K और Dual4K UltraStretch तकनीक की मदद से साइड-बाय-साइड 32:9 रेशियो हासिल किया जा सकता है। इस रेशियो और विशाल स्क्रीन साइज़ के चलते इसमें 160-डिग्री क्षैतिज (horizontal) और ऊर्ध्वाधर (vertical) व्यूइंग एंगल मिलते हैं।

रेंज के सभी डिस्प्ले कनेक्टेड हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो सोर्स, बिल्ट-इन मीडिया प्लेयर्स या अटैच्ड स्ट्रीमिंग डिवाइसेस से लैस आते हैं। इनमें स्मूथ कंटेंट प्लेबैक के लिए क्वाड-कोर वेबओएस इंटरफेस मिलता है। रिमोट को भी खास कंटेंट स्ट्रीमर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि इसमें कई शॉर्टकट ऐसे हैं, जो यूज़र को फीचर्स और सर्विस के डायरेक्ट एक्सेस देंगे।

LG की होम सिनेमा टीवी रेंज कस्टम ऑर्डर पर खरीदी जा सकती है, इसलिए कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत शेयर नहीं की है। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं है कि 325 इंच के विशाल डिस्प्ले को खरीदने के लिए आपको करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। यदि आप फिर भी अंदाज़ा लगाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इतने विशाल टीवी को कंपनी एक खास ATA-प्रमाणित केस में डिलिवर करेगी। इसके अलावा, ग्राहक को WebOS स्मार्ट टीवी डिवाइस भी मिलेगा और साथ ही एक प्रीमियम सपोर्ट और वारंटी पैकेज, जिसमें 5 साल की एक्सटेंडेड केयर वारंटी, 3 साल की टोटलकेयर हेल्थ चेक और कनेक्टेडकेयर का 3 साल का सब्सक्रिप्शन शामिल होगा। TV को हटा कर, केवल इन सर्विस की कीमत 30,000 डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »