लेईको ने भारत में लॉन्च किए सुपर3 सीरीज स्मार्ट टीवी, कीमत 59,790 रुपये से शुरू

लेईको ने भारत में लॉन्च किए सुपर3 सीरीज स्मार्ट टीवी, कीमत 59,790 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • लेईईको ने भारत में तीन एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं
  • इन तीनों टीवी में 3के अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन दिया गया है
  • सिर्फ फ्लैगशिप सुपर3 टीवी में एफपीआर 3डी सपोर्ट है
विज्ञापन
चीन की इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने गुरुवार को अपने सुपर3 सीरीज टेलीविज़न भारत में लॉन्च किए। इस सीरीज के तीन वेरिएंट को भारत में उपलब्ध कराया गया है। इनमें 55 इंच सुपर3 एक्स55, एक 65 इंच सुपर3 एक्स65 और एक 65 इंच फ्लैगशिप वेरिएंट सुपर3 मैक्स65 शामिल हैं। ये तीनों टीवी 4के अल्ट्रा एचडी (3840x2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ आते हैं जबकि फ्लैगशिप मॉडल एफपीआर 3डी सपोर्ट करता है और ग्लास के साथ आता है।

एलईईको सुपर3 एक्स55 की कीमत 59,790 रुपये रखी गई है जबकि लेईको सुपर3 एक्स65 की कीमत 99,790 रुपये है। वहीं लेईको सुपर3 मैक्स65 को 1,49,790 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस तीनों टेलीलिज़न को कंपनी के ऑनलाइन रिटेल स्टोर लेमॉल के अलावा फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। तीनों टेलीविज़न सेट की पहली 'प्री-सेल'  10 अगस्त से 12 अगस्त के बीच होगी।

लेईको का कहना है कि भारत में पेश किए गए इन टीवी सेट की कीमतों में शिपिंग और इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल है। वहीं सर्विस के लिए सुपर3 सीरीज के ये टीवी दो साल की प्रोडक्ट वारंटी के साथ आते हैं जबकि पैनल वारंटी 4 साल की है। तीनों लेईको सुपर3 टेलीविज़न दो साल की लेईको मेंबरशिप के साथ आएंगे जिसकी कीमत 9,800 रुपये है। एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ खरीदारी करने वाले यू़ज़र 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी पा सकते हैं।
 

भारत में लॉन्च हुए तीनों लेईको सुपर3 टेलीविज़न एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप आधारित ईयूआई 5.5 पर चलते हैं। इन टीवी में कंपनी के ऐप स्टोर के साथ एंड्रॉयड ऐप सपोर्ट और स्मार्ट टीवी फंक्शन सपोर्ठ भी मिलेगा।

सुपर3 सीरीज के ये तीनों टेलीविज़न सेट मेटल बॉडी से बने हैं और इनमें एमस्टार 6ए928 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी760 जीपीयू है। 60 एफपीएस 4के हार्डवेयर वीडियो रिकॉर्डर के अलावा एक मेस प्रो4 यूसी+ इमेज इंजन भी दिया गया है। सुपर3 एक्स55 में जहां 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है वहीं बाकी दोनों में 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा प्राइवेसी प्रोटेक्शन के साथ यूज़र को क्लाउड स्टोरेज एक्सेस भी मिलेगा।

ये टीवी फोर-डायरेक्शन नेविगेशन बटन के साथ सुपर रिमोट कंट्रोल 3.0 से लैस हैं। इसे स्मार्ट टीवी से कनेक्ट अलग-अलग डिवाइस कंट्रोल के गेमपैड या एयर माउस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत में लॉन्च लेईको टेलीविज़न में पहले से कंपनी के कंटेंट व्यूइंग ऐप जैसे ले विडी, ले लाइव, लेव्यू के अलावा पैनोसर्च प्री लोडेड हैं। लेईको का कहना है कि यूज़र को हॉलीवुड व बॉलीवुड की करीब 2,000 फिल्में, 100 से ज्यादा सैटेलाइट टीवी चैनल, 3.5 मिलियन गाने (ये सॉफ्टवेयर अपग्रेड प्रोग्राम के जरिए जल्द उपलब्ध होंगे) औ 50 लाइव कंसर्ट का एक्सेस भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »