JBL Vienna स्पीकर में 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है।
Photo Credit: GizmoChina
JBL Vienna स्पीकर में 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है।
JBL ने मार्केट में अपने नए स्पीकर लॉन्च किए हैं जो यूनीक फ्लोटिंग लिरिक्स फीचर के साथ आते हैं। यानी म्यूजिक के साथ-साथ गानों के बोल आपको चलते हुए दिखाई देंगे। स्पीकर में 18.5 इंच का डिस्प्ले लगा है जिसे कंपनी ने टेम्पर्ड ग्लास से सुरक्षित किया है। इसमें 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है। साउंड के लिए कंपनी का दावा है कि सेटअप डीप बेस, क्लियर वोकल, और ब्राइट ट्रिबल प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें ब्लूटूथ 5.4, USB-C, AUX का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
JBL Vienna स्पीकर्स की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है। ये चीनी मार्केट में पेश (via) किए गए हैं। जल्द ही इनकी कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी सामने आ सकती है।
JBL Vienna स्पीकर में 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है। स्पीकर में 3.23 इंच के फुल रेंज ड्राइवर मिलते हैं। इनमें 8.5 इंच के रेसट्रक शेप बेस ड्राइवर मौजूद हैं। साथ ही 5 इंच के पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं ये एकसाथ मिलकर 100W की पीक पावर पैदा करते हैं। इनका सबसे यूनीक फीचर इनका डिस्प्ले है। ये 18.5 इंच डिस्प्ले से लैस होकर आते हैं। इस डिस्प्ले पर गानों के लिरिक्स तैरते हुए दिखाई देते हैं।
स्क्रीन पर कंपनी ने एक अल्ट्रा व्हाइट, और हाई ट्रांसपेरेंट टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल किया है। चलती हुई लाइटों और छाया के साथ लिरिक्स ऐसे दिखाई देते हैं जैसे हवा में तैर रहे हों। यूजर चाहे तो इस स्क्रीन पर अपने फोटो भी इस्तेमाल कर सकता है।
साउंड के लिए कंपनी का दावा है कि सेटअप डीप बेस, क्लियर वोकल, और ब्राइट ट्रिबल प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें ब्लूटूथ 5.4, USB-C, AUX का सपोर्ट दिया गया है। इसे घड़ी की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डुअल टाइमजोन स्टैंडबाय डिस्प्ले है और फोटो क्लॉक फेस दिया गया है जो कस्टमाइज हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान