• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान

ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान

अगर आपके बच्चे ऑनलाइन गेम खेलते हैं या खेलना की अनुमति मांग रहे हैं तो आपको कुछ चीजों पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान

Photo Credit: Pexels/JESHOOTS.com

ऑनलाइन रहने पर साइबर-बुलिंग का खतरा रहता है।

ख़ास बातें
  • ऑनलाइन रहने पर साइबर-बुलिंग का खतरा रहता है।
  • बच्चों से अपना कम्युनिकेशन हमेशा मजबूत रखना चाहिए।
  • कौन सा गेम खेलना है या नहीं यह पहले ही चेक करना चाहिए।
विज्ञापन

अगर आपके बच्चे ऑनलाइन गेम खेलते हैं या खेलना की अनुमति मांग रहे हैं तो आपको कुछ चीजों पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज के समय में साइबर बुलिंग, डाटा चोरी और गलत आदतों के लगने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको पेरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल करना चाहिए और अनुचित कंटेंट पर रोक लगानी चाहिए। लगातार किसी भी कंटेंट को देखने से या उसका सेवन करने से आदत लगने का खतरा रहता है। आज हम आपको उन 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन गेमिंग अनुभव को सुरक्षित और बेहतर बना सकते हैं।

नियम हैं जरूरी:
बच्चों को गेम खेलने की अनुमति देने के साथ स्क्रीन टाइम लिमिट तय करनी चाहिए। कौन सा गेम खेलना है या नहीं यह पहले से तय करना चाहिए। गेमिंग के दौरान कैसा व्यवहार करना है यह आपको पहले से सिखाना चाहिए। ताकि बच्चे किसी भी तरह से गलत आदतों के शिकार न हो जाएं।

गेम खेलने की आजादी:
कौन सा गेम खेलना है या नहीं यह पहले ही चेक करना चाहिए, क्योंकि बच्चों को अपनी उम्र के हिसाब से गेम खेलना चाहिए। इसके लिए आप ESRB या PEGI से रेटिंग देख सकते हैं। किसी भी नए गेम को खेलने की अनुमित देने से पहले उसके लिए रिव्यू जरूर पढ़ना चाहिए। डेमो वर्जन को देख लेना चाहिए, जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि यह गेम कैसा है।

गेमप्ले पर नजर रखनी चाहिए:
आपको यह देखना चाहिए कि आपका बच्चा गेम कैसे खेलता है। इसके लिए आपको कभी-कभी साथ में बैठकर खेलना चाहिए। आपको अपने बच्चों के साथ बैठकर गेमिंग अनुभवों के बारे में बात करनी चाहिए।

ऑनलाइन सेफ्टी सिखाएं:
ऑनलाइन रहने पर साइबर-बुलिंग का खतरा रहता है तो ऐसे में बच्चों को उसके बारे में बताना चाहिए। आपको हमेशा अनुचित कंटेंट के बारे में सावधान करना चाहिए। बच्चों को ऑनलाइन अजनबियों के साथ सावधान रहना सिखाना चाहिए। 

कम्युनिकेशन को बढ़ावा देना चाहिए:
बच्चों से अपना कम्युनिकेशन हमेशा मजबूत रखना चाहिए और उनके लिए असहज अनुभवों के बारे में बात करना आसान बनाना चाहिए। बच्चों से नियमित रूप से उनकी ऑनलाइन बातचीत के बारे में पूछना चाहिए। आपको यह सिखाना चाहिए बुलिंग या संदिग्ध स्थितियों में बच्चे कैसे प्रतिक्रिया दें।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »