100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!

JBL Vienna स्पीकर में 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है।

100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!

Photo Credit: GizmoChina

JBL Vienna स्पीकर में 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है।

ख़ास बातें
  • JBL Vienna स्पीकर में 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है।
  • इसे घड़ी की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ये 18.5 इंच डिस्प्ले से लैस होकर आते हैं।
विज्ञापन

JBL ने मार्केट में अपने नए स्पीकर लॉन्च किए हैं जो यूनीक फ्लोटिंग लिरिक्स फीचर के साथ आते हैं। यानी म्यूजिक के साथ-साथ गानों के बोल आपको चलते हुए दिखाई देंगे। स्पीकर में 18.5 इंच का डिस्प्ले लगा है जिसे कंपनी ने टेम्पर्ड ग्लास से सुरक्षित किया है। इसमें 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है। साउंड के लिए कंपनी का दावा है कि सेटअप डीप बेस, क्लियर वोकल, और ब्राइट ट्रिबल प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें ब्लूटूथ 5.4, USB-C, AUX का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

JBL Vienna Speaker Price

JBL Vienna स्पीकर्स की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है। ये चीनी मार्केट में पेश (via) किए गए हैं। जल्द ही इनकी कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी सामने आ सकती है। 

JBL Vienna Specifications

JBL Vienna स्पीकर में 2.1 चैनल स्टीरियो सिस्टम मिलता है। स्पीकर में 3.23 इंच के फुल रेंज ड्राइवर मिलते हैं। इनमें 8.5 इंच के रेसट्रक शेप बेस ड्राइवर मौजूद हैं। साथ ही 5 इंच के पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं ये एकसाथ मिलकर 100W की पीक पावर पैदा करते हैं। इनका सबसे यूनीक फीचर इनका डिस्प्ले है। ये 18.5 इंच डिस्प्ले से लैस होकर आते हैं। इस डिस्प्ले पर गानों के लिरिक्स तैरते हुए दिखाई देते हैं। 

स्क्रीन पर कंपनी ने एक अल्ट्रा व्हाइट, और हाई ट्रांसपेरेंट टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल किया है। चलती हुई लाइटों और छाया के साथ लिरिक्स ऐसे दिखाई देते हैं जैसे हवा में तैर रहे हों। यूजर चाहे तो इस स्क्रीन पर अपने फोटो भी इस्तेमाल कर सकता है। 

साउंड के लिए कंपनी का दावा है कि सेटअप डीप बेस, क्लियर वोकल, और ब्राइट ट्रिबल प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें ब्लूटूथ 5.4, USB-C, AUX का सपोर्ट दिया गया है। इसे घड़ी की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डुअल टाइमजोन स्टैंडबाय डिस्प्ले है और फोटो क्लॉक फेस दिया गया है जो कस्टमाइज हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »