42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत

Edifier R1000TC II में कंपनी ने दो स्पीकर वाला सेटअप दिया है।

42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ixbt.com

Edifier R1000TC II में कंपनी ने दो स्पीकर वाला सेटअप दिया है।

ख़ास बातें
  • इसके कैबिनेट मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड से बने हैं।
  • स्पीकर के डाइनमेंशन 149 x 234 x 202.5 mm हैं।
  • इनमें रिमूवेबल फ्रंट ग्रिल लगे हैं जो धूल से इनको बचाते हैं।
विज्ञापन

Edifier ने अपने नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी का नया R1000TC II बुकशेल्फ स्पीकर प्रति चैनल 21W आउटपुट के साथ दिया गया है। यानी कुल मिलाकर इनसे 42W की आउटपुट मिलती है। इनमें बिल्ट-इन क्लास डी डिजिटल एम्पलिफायर लगा है। इनकी फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज 65Hz से लेकर 20kHz तक बताई गई है। कैबिनेट मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड के बने हुए हैं। कंपनी ने इनमें रिमूव हो सकने वाले फ्रंट ग्रिल भी लगाए हैं। यानी धूल आदि जमा हो जाने पर इन ग्रिल को हटाकर आसानी से साफ भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Edifier R1000TC II Price

Edifier R1000TC II को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। ये बुकशेल्फ स्पीकर 399 युआन (लगभग 5,500 रुपये) में खरीदे जा सकते हैं। स्पीकर खरीद के लिए JD.com पर उपलब्ध हैं। 

Edifier R1000TC II Specifications

Edifier R1000TC II में कंपनी ने दो स्पीकर वाला सेटअप दिया है। ये स्टैंडर्ड बुकशेल्फ स्पीकर के तौर पर आते हैं। इसके कैबिनेट मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड से बने हैं। फ्रंट में ब्लैक कलर का लैदर टेक्चर वाला बेफल लगा है। जबकि साइड पैनल वुड-ग्रेन के बने हैं। स्पीकर के डाइनमेंशन 149 x 234 x 202.5 mm हैं। इनमें रिमूवेबल फ्रंट ग्रिल लगे हैं जो धूल से इनको बचाते हैं। दाहिने स्पीकर में कंपनी ने साइड माउंटेड फिजिकल डायल दिए हैं। ये वॉल्यूम को एडजस्ट कर सकते हैं और बेस भी एडजस्ट किया जा सकता है। 

स्पीकर का ऑडियो सेटअप टू-वे ड्राइवर डिजाइन पर बेस्ड है। हाई फ्रिक्वेंसी के लिए 1 इंच के ट्वीटर लगे हैं। इनमें 19 कोर सिल्क कोटेड डोम डायाफ्राम दिए गए हैं। मिडरेंज और बेस के लिए स्पीकर में 4 इंच का कम्पोजिट पेपर-कोन ड्राइवर दिया गया है। वाइब्रेशन को कंट्रोल करने के लिए इनमें मजबूत रिंग मिलती हैं। सिस्टम बिल्ट-इन क्लास D डिजिटल एम्पलीफायर पर है। प्रत्येक चैनल में 21W का आउटपुट है, जिससे कुल आउटपुट 42W मिलता है। फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज 65Hz से 20kHz की बताई गई है। Bluetooth 6.0 की कनेक्टिविटी इनमें दी गई है। ये डुअल डिवाइस पेअरिंग फीचर के साथ आते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »