Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Vivo जल्द ही बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X300 E लेकर आना वाला है।

Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Vivo

Vivo X300 E में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Vivo X300 E में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Vivo X300 E में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 3nm चिपसेट होगा।
  • Vivo X300 E में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन

Vivo जल्द ही बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X300 E लेकर आना वाला है। अब कंपनी Vivo की आधिकारिक साइट पर X300 E की प्री-सेल्स शुरू कर दी है। इसमें Zeiss के साथ मिलकर बनाया गया इमेजिंग सिस्टम है। यह फोन बिक्री के लिए 27 जुलाई से उपलब्ध होगा। इस फोन का डिजाइन हाल ही में भारत में लॉन्च हुए X300 FE से अलग है, लेकिन इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा और मेटल फ्रेम दिया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर V2612A है और यह इस महीने की शुरुआत में टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट के लिए नेटवर्क एक्सेस लाइसेंस पर नजर आया था। आइए Vivo X300 E के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 E कब होगा पेश

Vivo अगले हफ्ते यानी कि 27 जुलाई को बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X300 E लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन Vivo की आधिकारिक साइट पर प्री-सेल्स के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ऑरेंज कलर में आएगा।

Vivo X300 E Specifications (Expected)

Vivo X300 E में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल, HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 3nm चिपसेट होगा, जिसके साथ Adreno 829 GPU मिलेगा। इस फोन में 12GB/16GB LPDDR5X अल्ट्रा RAM और 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा। यह फोन 7015mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 E के रियर में  f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा होगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा। इस फोन की मोटाई 7.99 मिमी और वजन 203 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, USB Type-C 2.0 और एनएफसी मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »