Poco M8 Power के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक लैंडिंग पेज से भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी मिली है। इस पेज पर Poco M8 Power में ज्यादा बैटरी कैपेसिटी होने का संकेत दिया गया है
हाल ही में Poco M8 को पेश किया गया था
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco M8 Power के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में पेश किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है।
Poco M8 Power के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक लैंडिंग पेज से भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी मिली है। इस पेज पर Poco M8 Power में ज्यादा बैटरी कैपेसिटी होने का संकेत दिया गया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को HyperOS कोड में मॉडल नंबर - 2602IPC8I के साथ देखा गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के इस स्मार्टफोन को सिर्फ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 के लगभग समान हो सकते हैं। Poco M8 Power को मौजूदा तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। डुअल SIM वाले Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi Note 17 के रियर में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिय गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Redmi Note 17 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 169.7 x 79.14 x 8.26 mm और भार लगभग 225 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!