JBL ने भारत में लॉन्च किए 3 वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत

यह तीनों ब्लूटूथ स्पीकर JBL India की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आप ऑनलाइन व ऑफलाइन आउटलेट्स पर भी इन्हें खरीद सकते हैं।

JBL ने भारत में लॉन्च किए 3 वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत

Boombox 2 AC mode में 80 वॉट आउटपुट और battery mode में 60 वॉट आउटपुट के साथ आता है

ख़ास बातें
  • JBL Go 3 का डिज़ाइन जेबीएल गो 2 की तुलना में थोड़ा अलग है
  • JBL Clip 4 में मिलेंगे कई कलर ऑप्शन
  • JBL Boombox 2 में है 10,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
JBL Boombox 2, JBL Go 3, JBL Clip 4 ब्लूटूथ स्पीकर्स को भारत में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है, जो कि ऑरिज़न क्रमश: JBL Boombox, JBL Go 2 और JBL Clip 3 के सक्सेसर के तौर पर पेश किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह अपने पिछले वर्ज़न्स की तुलना में अलग फीचर और अपग्रेड्स प्रदान करेंगे। जेबीएल गो 2 और जेबीएल क्लिप 4 में पुराने वर्ज़न की तुलना में थोड़ा अलग डिज़ाइन दिया गया है, जबकि जेबीएल बूमबॉम 2 का डिज़ाइन इसके पिछले वर्ज़न के समान ही है।
 

JBL Boombox 2, JBL Go 3, JBL Clip 4: Price in India, availability

JBL Boombox 2 की कीमत 33,999 रुपये है, जो कि सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। JBL Go 3 की कीमत 3,999 रुपये है और यह ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में आता है। JBL Clip 4 की कीमत 4,499 रुपये है और ब्लैक, ब्लू, रेड, पिंग और ब्लैक/ऑरेंज, ब्लू/पिंक जैसे कई कलर ऑप्शन में आता है। यह तीनों ब्लूटूथ स्पीकर JBL India की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आप ऑनलाइन व ऑफलाइन आउटलेट्स पर भी इन्हें खरीद सकते हैं।

JBL वेबसाइट पर JBL Boombox 2  फिलहाल 31,999 रुपये में लिस्ट है। इसके अलावा, जेबीएल गो3 2,999 रुपये और जेबीएल क्लिप 4 3,999 रुपये के साथ लिस्ट है।  
 

JBL Boombox 2 specifications, features

Boombox 2 AC mode में 80वॉट आउटपुट और battery mode में 60 वॉट के साथ आता है। इसकी फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स रेंज 50 हर्ट्ज़ से 20,000 हर्ट्ज़ तक की है और JBL का कहना है कि सिंगल चार्ज पर इसका इस्तेमाल 24 घंटे तक किया जा सकता है। जेबीएल बूमबॉम 2 में 10,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 6.5 घंटे में चार्ज होता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, आईपीएक्स7 रेटेड और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। बूमबॉक्स 2 का इस्तेमाल पावर बैंक के रूप में दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। इसका डायमेंशन 485x201x257mm  और भार 5.9 ग्राम है।
 

JBL Go 3 specifications, features

JBL Go 3 में 4.2वॉट आउटपुट है और इसको लेकर दावा किया गया है कि इसका अधिकतम प्लेटाइम 5 घंटे तक का है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए इसका चार्जिंग टाइम 2.5 घंटे हैं। जेबीएल गो 3 कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 और IP67 वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है। इसमें ऑटो-पावर ऑफ फीचर भी दिया गया है।
 

JBL Clip 4 specifications, features

JBL Clip 4 में 40mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो कि 5वॉट का आउटपुट डिलीवर करते हैं। इसकी फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स रेंज 100 हर्ट्ज़ से 20,000 हर्ट्ज़ तक की है। इसके अलावा यह ब्लूटूथ 5.1 और 3.885Whr बैटरी के साथ आता है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह तीन घंटे में चार्ज हो जाता है। Clip 4 को लेकर बताया गया है कि यह 10 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेटाइम देगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Speaker TypeMobile or Tablet or Laptop
Featuresब्लूटूथ
ColourBlack
ConnectionWireless
Power SourceBattery, AC
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Speaker TypeMobile or Tablet or Laptop
Featuresब्लूटूथ
ConnectionWireless
ConfigurationMono (1 Channel)
Power Output4.2W
Power SourceBattery
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Speaker TypeMobile or Tablet or Laptop
Featuresब्लूटूथ
ConnectionWireless
Power Output5W
Power SourceBattery
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »