iFFalcon K72 55-Inch 4K QLED Smart TV वीडियो कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

TCL द्वारा iFFalcon K72 55 इंच 4K स्मार्टटीवी भारत में लॉन्च किया गया है। टीवी की एक खास फीचर इसका वीडियो-कॉलिंग के लिए बाहरी कैमरा है जो इसे बाकी टीवी से अलग बनाता है।

iFFalcon K72 55-Inch 4K QLED Smart TV वीडियो कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Flipkart पर उपलब्ध iFFalcon TV सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

ख़ास बातें
  • iFFalcon K72 55-इंच 4K टीवी की कीमत 51,999 रुपये है।
  • Flipkart पर टीवी के लिए 1,778 रुपये से EMI विकल्प शुरू हैं।
  • यही टीवी HDR10 सहित कई HDR फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
TCL द्वारा iFFalcon K72 55 इंच 4K स्मार्टटीवी भारत में लॉन्च किया गया है। टीवी की एक खास फीचर इसका वीडियो-कॉलिंग के लिए बाहरी कैमरा है जो इसे बाकी टीवी से अलग बनाता है। यह एंड्रॉयड टीवी 11 पर चलाता है। टीवी में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, रीयल-टाइम ऑडियो है। साथ ही यह विजुअल ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए कंपनी के AIPQ इंजन, मल्टीपल HDMI और USB पोर्ट और ड्यूल-बैंड वाई-फाई के सपोर्ट के साथ आता है। iFFalcon K72 55-इंच 4K स्मार्ट टीवी भी बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट के साथ आता है। इसमें मोशन एस्टीमेशन एंड मोशन कंपेंसेशन (MEMC) तकनीक भी है जो इसे समूद विजुअल देने में मदद करती है। iFFalcon K72 HDR10 सहित कई HDR फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है।
 

iFFalcon K72 55-inch 4K TV price in India, availability

iFFalcon K72 55-inch 4K TV की कीमत 51,999 रुपये है। यह Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। iFFalcon TV सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इस स्मार्टटीवी पर एक साल की वारंटी दी जा रही है।
Flipkart पर टीवी के लिए 1,778 रुपये से EMI शुरू है। साथ ही इसके लिए कई बैंक ऑफर भी हैं। जिसमें कुछ नियम व शर्तों के साथ टीवी खरीद पर 1250 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। 
 

iFFalcon K72 55-inch 4K TV specifications

iFFalcon K72 55-inch 4K TV HDR10 सहित कई HDR फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है। टीसीएल का कहना है कि गेमर्स लैग-फ्री और ब्लर-फ्री विजुअल्स का अनुभव कर सकेंगे। स्मार्ट टीवी में YouTube, Netflix, Disney+ Hostar और इस तरह के और भी कई ऐप पहले से इंस्टॉल हैं। अन्य ऐप्स इन-बिल्ट Google Play स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

TCL सब-ब्रांड AIxIoT के साथ भी आता है। यह कंपनी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का एक मेल है। यह यूजर को अपने iFFalcon K72 55-इंच 4K टीवी के माध्यम से अपने घरों में अन्य स्मार्ट डिवाइसेज कंट्रोल करने की क्षमता देता है। टीवी में विभिन्न फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए यूजर्स के पास हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल 2.0 फीचर भी है।
कनेक्टिविटी ऑपशन्स में तीन HDMI 2.1 पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, SPDIF पोर्ट और ब्लूटूथ शामिल हैं। यह ड्यूल-बैंड वाई-फाई के साथ भी आता है, यानि 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड के लिए सपोर्ट करता है। स्मार्टटीवी का डाइमेंशन 1,234x724x86mm है और बिना स्टैंड के वजन 11 किलोग्राम है। टीवी का रिमोट Netflix, Zee5, Amazon Prime Video और Google Assistant बटन के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »