गुल्लक-3 से दसवी तक… अप्रैल में OTT के खजाने से निकलेंगी ये फ‍िल्‍में और वेब सीरीज

Zee5 पर 8 अप्रैल से अभय का तीसरा सीजन शुरू होगा। इसमें अभिनेता कुणाल खेमू को नए खतरों से जूझते हुए देखा जा सकेगा।

गुल्लक-3 से दसवी तक… अप्रैल में OTT के खजाने से निकलेंगी ये फ‍िल्‍में और वेब सीरीज

Photo Credit: Apple

अभिनेता श्रेयस तलपड़े Disney+ Hotstar पर कौन प्रवीण तांबे? में नजर आने वाले हैं।

ख़ास बातें
  • अप्रैल का महीना ढेरों नई फ‍िल्‍में और सीरीज लेकर आया है
  • रशियन डॉल सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर 20 अप्रैल को आएगा
  • 8 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर एलीट सीजन 5 (Elite season 5) की शुरुआत होगी
विज्ञापन
अप्रैल का महीना ढेरों नई फ‍िल्‍में और सीरीज लेकर आया है। Netflix से लेकर Disney+ Hotstar, Apple TV+, SonyLIV, Amazon Prime Video, Voot Select, Mubi, Zee5 और JioCinema के यूजर्स नई फ‍िल्‍मों और सीरीज का मजा आने वाले दिनों में उठा सकेंगे। कॉमि‍डी-ड्रामा गुल्लक (Gullak) का तीसरा सीजन 7 अप्रैल को SonyLIV पर आएगा। उसी दिन Netflix और JioCinema पर अभिषेक बच्चन की दसवी (Dasvi) रिलीज होगी। यह एक सोशल कॉमिडी ड्रामा है, जिसमें एक अशिक्षित मुख्‍यमंत्री की कहानी है। इसके एक हफ्ते बाद यानी 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर साक्षी तंवर दिखाई देंगी, जो माई (Mai) में अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक विनम्र गृहि‍णी से बेरहम हत्यारे में बदल जाती हैं। इसी तरह, Zee5 पर 8 अप्रैल से अभय का तीसरा सीजन शुरू होगा। इसमें अभिनेता कुणाल खेमू को नए खतरों से जूझते हुए देखा जा सकेगा। अभिनेता श्रेयस तलपड़े Disney+ Hotstar पर कौन प्रवीण तांबे? में नजर आने वाले हैं। 

बात करें इंटरनेशनल कहानियों की, तो अमेरिकी ड्रामा सीरीज बेटर कॉल शाऊल (Better Call Saul) इंडिया में नेटफ्लिक्स पर 19/20 अप्रैल को अपना छठा और अंतिम सीजन शुरू कर सकती है। रशियन डॉल सीजन 2 (Russian Doll season 2) देखने के लिए आपको 20 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर जाना होगा। इसके बाद Apple TV+ पर 29 अप्रैल से थ्रिलर सीरीज शाइनिंग गर्ल्स (Shining Girls) शुरू होगी। 

उसी दिन Amazon Prime Video पर अनडन सीजन 2 (Undone season 2) का रोमांच शुरू होगा। वहीं, Disney+ Hotstar पर 25 अप्रैल से बैरी सीजन 3 (Barry season 3) शुरू होगा। इसके अलावा, 8 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर एलीट सीजन 5 (Elite season 5) की शुरुआत होगी। 

ड्रामा सीरीज ओजार्क (Ozark) 29 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर अपने चौथे सीजन का दूसरा भाग शुरू करेगी। उसी दिन Apple TV+ पर निकोल किडमैन महिलाओं पर केंद्रित सीरीज रोर (Roar) में नजर आएंगी। इसके अलावा आप वियोला डेविस, मिशेल फ‍िफर और गिलियन एंडरसन को 15 अप्रैल को Voot Select पर The First Lady में देख पाएंगे। यह भी एक ड्रामा सीरीज है। गैरी ओल्डमैन की थ्रिलर सीरीज स्लो हॉर्स (Slow Horses) आज Apple TV+ पर प्रीमियर होने जा रही है। एक और थ्रिलर सीरीज आउटर रेंज (Outer Range) 15 अप्रैल को Prime Video पर दस्‍तक देगी। 

अगर आप ऑस्‍कर जीतने वाली फ‍िल्‍में देख रहे हैं, तो यह जानकर खुशी होगी कि ड्राइव माई कार (Drive My Car) Mubi पर आ गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »