Blaupunkt ने लॉन्च किए दो ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

Blaupunkt PS150 में 100 वॉट की पावर दी गई है। इसमें एक 8 वूफर और एक 1 ट्वीटर मिलकर पावरफुल साउंड प्रदान करते हैं।

Blaupunkt ने लॉन्च किए दो ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt PS75 की बैटरी 12 घंटे तक चलती है।

ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Blaupunkt PS75 की कीमत 8,999 रुपये है।
  • कीमत की बात की जाए तो Blaupunkt PS150 की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Blaupunkt PS75 में 1 ट्वीटर और दो बड़े 5.25 वूफर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
जर्मन इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपने दो पार्टी स्पीकर्स PS150 और PS75 लॉन्च कर दिए हैं। ये मॉडर्न स्पीकर्स पार्टी और म्यूजिक लवर्स के लिए एक फुल पैकेज प्रदान करते हैं। Blaupunkt PS75 और PS150 में 12 घंटे तक म्यूजिक प्रदान करने वाली बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Blaupunkt PS150 और PS75 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Blaupunkt PS75 और PS150 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Blaupunkt PS75  की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं Blaupunkt PS150 की कीमत 11,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये दोनों स्पीकर्स बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और Blaupunkt की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध हैं।


Blaupunkt PS75 के फीचर्स


Blaupunkt PS75 में 1 ट्वीटर और दो बड़े 5.25 वूफर शामिल किए गए हैं। PS75 के साथ RGB लाइट्स दी गई हैं जो कि इसे एक परफेक्ट पार्टी डिवाइस बनाती हैं। ये म्यूजिक के साथ समय पर चमकती और कम होती हैं। PS75 एक आउटडोर और इंडोर इस्तेमाल के लिए बेस्ट स्पीकर है। इसे साउंड प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण को देखते हुए डिजाइन किया गया है। यह स्पीकर एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ लकड़ी के क्लासिक लुक के साथ एक नया ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो PS75 में 2400mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 12 घंटे तक चल सकती है। इसमें यूएसबी पोर्ट मिलता है, जिसका इस्तेमाल ड्राइव या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए किया जा सकता है। इसमें एक AUX पोर्ट मिलता है जो कि अन्य डिवाइस को कनेक्ट करता है। PS75 की ऑडियो टेक्नोलॉजी यूजर्स को बेहतर म्यूजिक प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है।


Blaupunkt PS150 के फीचर्स


Blaupunkt PS150 में 100 वॉट की पावर दी गई है। इसमें एक 8 वूफर और एक 1 ट्वीटर मिलकर पावरफुल साउंड प्रदान करते हैं। PS150 के जरिए आप किसी पार्टी आयोजन कर सकते हैं, अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं या फिर फिल्म आदि देख सकते हैं। इसका डिजाइन साउंड आउटपुट को बढ़ाता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। सेफ्टी के लिए PS150 में IPX4 रेटिंग दी गई है, जिससे छींटे, धूल और रेत आदि से सुरक्षा मिलता है। आप इसका इस्तेमाल आउटडोर इवेंट के लिए आसानी से कर सकते हैं। कंपनी ने इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए सभी ऑप्शन शामिल किए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »