Apple ने लॉन्च किया 4K TV, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Apple TV 4K में A15 बायोनिक चिप है, जो परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर माना जाता है। यह टीवी एपल के अन्य डिवाइसेज और सर्विसेज के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2022 21:41 IST
ख़ास बातें
  • Apple TV 4K में A15 बायोनिक चिप है
  • इसमें HDR10+ सपोर्ट के साथ Dolby Vision को जोड़ा गया है
  • इसका CPU परफॉर्मेंस पिछली जेनरेशन के टीवी से 50 प्रतिशत तक फास्ट है

यह टीवी बहुत सी स्मार्ट होम एक्सेसरीज के साथ कनेक्ट हो सकता है

दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन और आईपैड जैसे डिवाइसेज बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने एंटरटेनमेंट के कई ऑप्शंस के साथ नेक्स्ट जेनरेशन 4K टेलीविजन लॉन्च किया है। Apple TV 4K में  A15 बायोनिक चिप है, जो परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर माना जाता है। इसमें HDR10+ सपोर्ट के साथ Dolby Vision को जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा मूवीज और टीवी शोज अच्छी क्वालिटी के साथ देख सकते हैं। 

Apple TV 4K दो कन्फिग्यरेशंस में उपलब्ध होगा। Apple TV 4K (Wi-Fi) में 64GB स्टोरेज और Apple TV 4K (Wi-Fi + Ethernet) में फास्ट नेटवर्किंग और स्ट्रीमिंग के लिए Gigabit Ethernet का सपोर्ट है। यह टीवी बहुत सी स्मार्ट होम एक्सेसरीज के साथ कनेक्ट हो सकता है और इसमें ऐप्स और गेम्स के लिए दोगुनी स्टोरेज (128GB) है। अमेरिका में कस्टमर्स Apple TV 4K को Siri रिमोट के साथ 129 डॉलर के शुरुआती प्राइस पर 4 नवंबर से ऑर्डर कर सकेंगे। एपल के डिवाइसेज और सर्विसेज के साथ ये टीवी आसानी से इंटीग्रेट होते हैं। 

कंपनी का कहना है कि Apple TV 4K यूजर्स के लिए एक बड़ी स्क्रीन पर अपने पसंदीदा एंटरटेनमेंट का मजा लेने का बेहतरीन जरिया है। इसका CPU परफॉर्मेंस पिछली जेनरेशन के टीवी से 50 प्रतिशत तक फास्ट है। Siri रिमोट के साथ यूजर्स को एक टच एनेबल्ड क्लिकपैड मिलता है, जो स्पीड और कंट्रोल के लिहाज से बेहतर है।  Dolby Atmos, Dolby Digital 7.1 या Dolby Digital 5.1 के साथ यूजर्स होम थिएटर एक्सपीरिएंस का मजा भी ले सकते हैं। Apple TV ऐप पर अवॉर्ड विनिंग सीरीज और मूवीज को एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही एक लाख से अधिक मूवीज और सीरीज बाय या रेंट के लिए उपलब्ध हैं। लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विसेज के लिए डायरेक्ट प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी लिया जा सकता है। 

A15 बायोनिक चिप से ये टीवी अधिक पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट बनता है। अच्छी क्वालिटी के साथ गेम्स खेलने के लिए इस टीवी में GPU परफॉर्मेंस को पहले से 30 प्रतिशत फास्ट किया गया है। म्यूजिक को पसंद करने वाले लोगों को एपल म्यूजिक के साथ इस टीवी पर 10 करोड़ से अधिक गानें और म्यूजिक वीडियोज मिलेंगे। एपल इस टीवी की जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री शुरू कर सकती है।    
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.