अमेज़न प्राइम वीडियो भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अमेज़न प्राइम वीडियो भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • अमेज़न प्राइम वीडियो कंपनी की वीडियो ऑन डिमांड स्ट्रीमिंग सेवा है
  • अमेज़न ने अपने प्राइम वीडियो ऐप को भारत में उपलब्ध करा दिया है
  • अमेज़न प्राइम वीडियो सेवा आपको 41.50 रुपये प्रति महीने के दर से मिल जाएगी
विज्ञापन
जुलाई महीने में जब भारत में अमेज़न प्राइम सेवा की शुरुआत हुई तब से ही कई लोग अमेज़न प्राइम वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बता दें कि अमेज़न प्राइम वीडियो कंपनी की वीडियो ऑन डिमांड स्ट्रीमिंग सेवा है। अब अमेज़न ने अपने प्राइम वीडियो ऐप को भारत में उपलब्ध करा दिया है। इसके एंड्रॉयड और आईओएस ऐप उपलब्ध कराए गए हैं। अगर आप अमेज़न प्राइम के सब्सक्राइबर हैं तो इस ऐप को इस्तेमाल कर पाएंगे।

अगर आप एंड्रॉयड ओएस पर हैं। और पहले से ही अमेज़न ऐप को इंस्टॉल करके साइन अप कर चुके हैं तो अमेज़न वीडियो ऐप के लिए साइनअप करने की ज़रूरत भी नहीं है। आप ऐप को इंस्टॉल करें और वीडियो देखना शुरू करें। कंपनी ने कभी इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन यह पहले से ही साफ था कि अमेज़न प्राइम वीडियो सेवा अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन के अंदर ही आता है। ऐसे में अमेज़न प्राइम वीडियो सेवा भारत की सबसे सस्ती वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा बन गई है।

अभी आप प्राइम की 1 साल की सब्सक्रिप्शन 499 रुपये में ले सकते हैं। वैसे, इसकी कीमत 999 रुपये है लेकिन यह साफ नहीं है कि इसे कब से लागू किया जाएगा। मौज़ूदा दर के हिसाब से अमेज़न प्राइम वीडियो सेवा आपको 41.50 रुपये प्रति महीने के दर से मिल जाएगी। अगर 999 रुपये वाली कीमत भी लागू कर दी जाए तो यह वीडियो सेवा आपको 83.25 रुपये के दर से मिलेगी। यह कीमत नेटफ्लिक्स से बेहद ही कम है जिसकी मासिक कीमत 650 रुपये है। हॉटस्टार के लिए भी आपको हर महीने 190 रुपये प्रति महीने देने पड़ते हैं।

ऐसा लगता है कि अमेज़न स्थानीय कंटेंट का भी खास ख्याल रख रही है। खबरें तो ऐसी भी हैं कि अमेज़न ने आईपीएल की स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए आवेदन दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई भारतीय प्रोडक्शन हाउस के साथ कंटेंट के लिए समझौता भी किया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »