Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'Gulabo Sitabo'

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देशभर में कई हफ्तों से लॉकडाउन लागू है, जो कि आगे आने वाले हफ्तों में भी ज़ारी रहने वाला है। ऐसे में थिएटर्स बंद होने की वजह से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही हैं फिल्में।

Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'Gulabo Sitabo'

Gulabo Sitabo को सुजित सरकार ने किया है डायरेक्ट

ख़ास बातें
  • 12 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी 'गुलाबो-सिताबो'
  • पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जो थिएटर्स की जगह OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएग
  • 'गुलाबो-सिताबो' के डायरेक्टर हैं सुजित सरकार
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देशभर में कई हफ्तों से लॉकडाउन लागू है, जो कि आगे आने वाले हफ्तों में भी ज़ारी रहने वाला है। लॉकडाउन के कारण पिछले कई हफ्तों से बड़ी-बड़ी फिल्मों की रिलीज पर भी रोक लगी हुई है, कारण है थिएटर्स का बंद होना। लेकिन अब लगता है फिल्म निर्माता और इंतज़ार नहीं कर सकते, इस कारण उन्होंने थिएटर्स बंद होने की वजह से अब ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा लेना शुरू कर दिया है। साउथ फिल्मों के बाद अब बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी फिल्म रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। इस दिशा में सबसे पहले कदम आगे बढ़ाया है फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' ने, जो कि अब थिएटर्स में रिलीज़ न होकर Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी। 12 जून को यह फिल्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं, सूजित सरकार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

 


गुरुवार को अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, अमेज़न, राइजिंग सन फिल्म्स और कीनो वर्क्स इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम करते हुए कहा कि Gulabo Sitabo का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। यह ऐलान करते हुए एक पोस्टर साझा किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अपने-अपने किरदार में दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी लखनऊ के दो कठपुतली वालों पर आधारित है, गुलाबो (अमिताभ बच्चन) और सिताबो (आयुष्मान खुराना)।

साझा किए इस पोस्टर में सोनी चैनल सोनी मैक्स का लोगो भी नज़र आ रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'गुलाबो-सिताबो' फिल्म 12 जून के अमेज़न प्रीमियर के बाद Pay TV पर भी रिलीज की जा सकती है। हालांकि, इस बारे में सोनी इंडिया ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्में भी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही हैं। ज्योतिका स्टारर कोर्ट ड्रामा तमिल फिल्म 'Ponmagal Vandhal' 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद यह लगातार टलती जा रही थी। जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को अब Amazon Prime Video पर रिलीज़ करने की योजना बनाई है। खबर है कि मई के अंत में इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ कर दिया जाएगा। इसके अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी 'Laxmmi Bomb' भी 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। लेकिन बीच में खबर आई थी कि फिल्म के निर्माता इस फिल्म की रिलीज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपनियों से बात कर रहे हैं। हालांकि, इस लिहाज में 'गुलाबो-सिताबो' पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जिसे सीधे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »