Amazon ने भारत में लॉन्च किए Onida फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टीवी, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Onida Fire TV Edition: Amazon ने भारत में फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टेलीविज़न को लॉन्च कर दिया है, सबसे पहले ओनिडा फायर टीवी एडिशन टेलीविज़न सीरीज़ को उतारा गया है।

Amazon ने भारत में लॉन्च किए Onida फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टीवी, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Onida Fire TV Edition Price in India: ओनिडा फायर टीवी एडिशन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Amazon का पहला Fire TV Edition Smart TV भारत में लॉन्च
  • फायर टीवी एडिशन टेलीविज़न का पहला ब्रांड बना Onida
  • 20 दिसंबर से अमेज़न पर मिलेगी टेलीविज़न सीरीज़
विज्ञापन
Onida Fire TV Edition: स्ट्रीमिंग सर्विस के तेजी से ग्रोथ के साथ ग्राहक अब स्मार्ट टीवी खरीदने लगे हैं। Android TV जैसे स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म भारत में पहले से ही बहुत लोकप्रिय हैं और अब अमेज़न के इस प्लेटफॉर्म को इस सेगमेंट का हिस्सा बना दिया गया है। Amazon ने भारत में फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टेलीविज़न को लॉन्च कर दिया है, सबसे पहले Onida Fire TV Edition टेलीविज़न सीरीज़ को उतारा गया है। ओनिडा फायर टीवी एडिशन दो साइज़ में उपलब्ध होंगे, एक 32 इंच और दूसरा 43 इंच। ओनिडा फायर टीवी एडिशन की बिक्री अमेज़न पर 20 दिसंबर से शुरू होगी।

Onida Fire TV Edition Price in India की बात करें तो इसके 32 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओनिडा फायर टीवी एडिशन फायर टीवी सॉफ्टवेयर से लैस है। यूज़र को टीवी के साथ Amazon Prime वीडियो, Netflix, Hotstar, YouTube आदि स्ट्रीमिंग सर्विस का सपोर्ट मिलेगा।

टीवी इंटरनेट से कनेक्ट हो जाता और फिर आप टीवी पर विभिन्न ऐप्स और सर्विस के कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं। बता दें कि फायर टीवी प्लेटफॉर्म Amazon Fire TV Stick 4K और अन्य समान डिवाइस की तरह है। टेलीविज़न के रिजॉल्यूशन का जिक्र अमेज़न पर लिस्टिंग पेज में नहीं किया गया है।

संभावना है कि 32 इंच वेरिएंट एचडी रिजॉल्यूशन स्क्रीन तो वहीं 43 इंच वेरिएंट फुल-एचडी रिजॉल्यूशन स्क्रीन से लैस हो सकता है। टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट और वॉयस कमांड के साथ इंटरफेस को कंट्रोल करने के लिए एलेक्सा के साथ वॉयस रिमोट भी है। इसके अलावा रिमोट पर प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, ज़ी 5 और सोनी लिव के क्विक एक्सेस के लिए हॉटकी मिलेंगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले32.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्डHD-Ready
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले43.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्डFull-HD
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Fire TV Edition, Onida, Smart Tv
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »