Amazon Grand Festive Sale Live: 9 अप्रैल तक अमेजन पर 65% डिस्काउंट पर मिल रहे हैं TV! बैंक ऑफर अलग से

Amazon Grand Festival Sale शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और यह 9 अप्रैल तक जारी रहेगी। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में विभिन्न ब्रांड्स के अलग-अलग डिस्प्ले साइज के स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं।

Amazon Grand Festive Sale Live: 9 अप्रैल तक अमेजन पर 65% डिस्काउंट पर मिल रहे हैं TV! बैंक ऑफर अलग से

Amazon Grand Festival Sale शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और यह 9 अप्रैल तक जारी रहेगी

ख़ास बातें
  • Amazon Grand Festival Sale शुक्रवार से शुरू हो चुकी है
  • सेल में 32-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज में TV मिलेंगे
  • HDFC और SBI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट ऑफ
विज्ञापन
Amazon Grand Festive Sale लाइव हो चुकी है। ईकॉमर्स दिग्गज की सेल कई ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी पर फोकस करती है। ग्राहक Samsung, Sony, LG, Redmi, Mi, Hisense, TCL, Acer, Vu और अन्य ब्रांडों के स्मार्ट टीवी पर अच्छी डील्स हासिल कर सकते हैं। Amazon के अनुसार, सेल के दौरान ग्राहकों के पास 65 प्रतिशत तक की छूट लेने का मौका है। इसके अलावा, HDFC और SBI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।

Amazon Grand Festival Sale शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और यह 9 अप्रैल तक जारी रहेगी। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में विभिन्न ब्रांड्स के अलग-अलग डिस्प्ले साइज के स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं। जो लोग नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं या अपने मौजूदा टीवी को अपग्रेड करना चाह रहे हैं, वे इस सेल में मिलने वाले डील्स पर नजर डाल सकते हैं।

Amazon के अनुसार, सेल में 32-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज में टेलीविजन डिस्प्ले उपलब्ध हैं। जबकि सभी डिस्प्ले पर प्लेटफॉर्म 65% तक का प्राइस डिस्काउंट दे रहा है, वहीं थर्ड-पार्टी ऑफर के जरिए शॉपिंग को और सस्ता बनाया जा सकता है।

HDFC और SBI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर, यूजर्स 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। अमेजन सपोर्टेड क्रेडिट कार्ड चुनने पर चुनिंदा डिवाइस पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की भी पेशकश की जा रही है। वहीं, कई टीवी पर अच्छे एक्सचेंज ऑफर भी हैं।

ऑनलाइन मार्केटप्लेस के अनुसार, ग्राहकों को सेल के दौरान 6,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और चार साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी जैसे बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एक्सचेंज वैल्यू अमेजन द्वारा अपने मानदंडों के आधार पर तय की जाती है।

LED टीवी के साथ-साथ सेल में आकर्षक कीमतों पर QLED और OLED टीवी पेश किए जाने का दावा किया गया है। कंपनी ने कहा कि चुनिंदा डिवाइस पर नो-कॉस्ट ईएमआई 750 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। अमेजन अपनी वेबसाइट के साथ-साथ Android और iOS ऐप पर 300 से अधिक स्मार्ट टीवी पेश करता है। ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म डिलीवरी के समय इंस्टॉलेशन भी प्रदान करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  5. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  6. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  7. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  8. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  9. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  10. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »