Alia Bhatt करने जा रहीं हॉलीवुड डेब्‍यू, Netflix की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आएंगी नजर

आलिया हाल ही में संजय लीला भंसाली की पीरियड बायोपिक ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आई हैं।

Alia Bhatt करने जा रहीं हॉलीवुड डेब्‍यू, Netflix की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आएंगी नजर

आलिया और रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार भी लंबे वक्‍त से हो रहा है।

ख़ास बातें
  • इस प्रोजेक्‍ट का निर्देशन ब्रिटिश फिल्म मेकर टॉम हार्पर करेंगे
  • प्रोजेक्‍ट की स्क्रिप्‍ट ग्रेग रूका और एलीसन श्रोएडर ने लिखी है
  • यह नेटफ्लिक्स और स्काईडांस का स्‍पाई थ्र‍िलर प्रोजेक्‍ट है
विज्ञापन
ऐक्‍ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नेटफ्लिक्स (Netflix) की इंटरनेशनल स्पाई थ्रिलर ‘हार्ट ऑफ स्टोन' (Heart of Stone) से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, नेटफ्लिक्स और स्काईडांस की ‘हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया भट्ट के साथ हॉलीवुड की स्टार ‘गैल गैडोट' (Gal Gadot) और ‘जेमी डोर्नन' (Jamie Dornan) नजर आएंगे। इस प्रोजेक्‍ट का निर्देशन ब्रिटिश फिल्म मेकर टॉम हार्पर करेंगे। प्रोजेक्‍ट की स्क्रिप्‍ट ग्रेग रूका और एलीसन श्रोएडर ने लिखी है। इसे लेकर और कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार,  ‘हार्ट ऑफ स्टोन' को स्काईडांस के डेविड एलिसन, डाना गोल्डबर्ग और डॉन ग्रेंजर ने मॉकिंगबर्ड के बोनी कर्टिस, जूली लिन और गैडोट व जेरोन वर्सानो के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। जबक‍ि हार्पर, रूका और पैटी व्हीचर इसके एग्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर हैं। 

आलिया भट्ट हाल ही में संजय लीला भंसाली की पीरियड बायोपिक ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' में लीड रोल के साथ नजर आई हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म ने तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है। साथ ही COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद से यह सबसे बड़ी गैर-हॉलिडे ओपनिंग हासिल करने वाली फ‍िल्‍म बनी है। आलिया भट्ट अब SS राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा RRR  में दिखाई देंगी। इसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन भी अहम भूमिकाओं में हैं। RRR 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

आलिया और रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार भी लंबे वक्‍त से हो रहा है। इसके निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी।

साल 2022 में नेटफ्लिक्स एक के बाद एक फ‍िल्‍में रिलीज करेगा। इस वीडियो स्‍ट्रीमिंग ऐप ने बीते महीने एक प्रिव्‍यू में कुछ फ‍िल्‍मों के फर्स्‍ट लुक का खुलासा किया था। करीब 3 मिनट के वीडियो में एक मैशअप स्‍टाइल में नेटफ्लिक्‍स ने इस साल रिलीज होने वाली फ‍िल्‍मों की झलक दिखाई थी। इनमें लिंडेस लोहान की Falling for Christmas, मिला कुनिस की ड्रामा फ‍िल्‍म Luckiest Girl Alive और एडम सैंडलर की basketball शामिल हैं। 

इनके अलावा, साइंस फ‍िक्‍शन फ‍िल्‍म The Mothership भी रिलीज होगी। इसमें क्रिस हेम्सवर्थ और हाले बेरी नजर आएंगे। वहीं, फैंटेसी फ‍िल्‍म के शौकीनों के लिए जेसन मोमोआ की Slumberland और चार्लीज थेरॉन व केरी वाशिंगटन की The School for Good and Evil होने जा रही है। कुल मिलाकर इस साल नेटफ्लिक्स के खजाने में दर्शकों के लिए काफी कुछ खास होने वाला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  11. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  10. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »