Acerpure Aspire, Swift स्मार्ट टीवी 32, 43, 55 और 65 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Acerpure Aspire TV 32 और 43 इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है, वहीं Acerpure Swift सीरीज 55 और 65-इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है।

Acerpure Aspire, Swift स्मार्ट टीवी 32, 43, 55 और 65 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Acerpure स्मार्ट टीवी फुल-एचडी, यूएचडी और एचडी रेजोल्यूशन में उपलब्ध हैं।

ख़ास बातें
  • Acerpure Aspire TV 32 और 43 इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है।
  • Acerpure Swift सीरीज 55 और 65-इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है।
  • नए Acerpure स्मार्ट टीवी अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
Acer ने गुरुवार 16 मई को बेंगलुरु में अपने लॉन्च इवेंट में नए Acerpure स्मार्ट टीवी को पेश किया। Acerpure सब्सिड्री कंपनी के तहत नई Aspire और Swift स्मार्ट टीवी लाइनअप Google टीवी पर काम करती है। यह 4 डिस्प्ले साइज 32 इंच, 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच में आती है। इनमें HDR 10 सपोर्ट के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल फीचर है। Acerpure स्मार्ट टीवी में फुल-एचडी, अल्ट्रा-एचडी और एचडी डिस्प्ले ऑप्शन हैं। 65-इंच पैनल वाला हाई-एंड वेरिएंट 4K रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इनमें स्लिम बेजेल्स शामिल हैं और इनमें कई कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। स्मार्ट टीवी में क्रोमकास्ट और गूगल प्ले स्टोर भी शामिल है। यहां हम आपको Acerpure स्मार्ट टीवी  के बारे में विस्तार से बता रहे है।


Acerpure Aspire और Swift स्मार्ट टीवी की कीमत 


नए Acerpure Aspire और Swift स्मार्ट टीवी की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आगामी महीनों में इनके देश में उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है। ब्रांड ने खुलासा किया कि वह भारत में नए OLED, मिनी एलईडी और गेमिंग स्मार्ट टीवी पेश करना चाहता है। नए टीवी के अलावा Acer ने इवेंट के दौरान अपनी Acerpure सब्सिड्री के तहत कुछ स्मार्ट होम प्रोडक्ट को पेश किया है।


Acerpure Aspire, Swift स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस


Acerpure Aspire TV 32 और 43 इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है, वहीं Acerpure Swift सीरीज 55 और 65-इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। इन स्मार्ट टीवी को न्यूनतम बेजेल्स और 178 व्यूइंग एंगल के साथ एचडी, फुल-एचडी और यूएचडी रेजॉल्यूशन में पेश किया गया है। 65 इंच डिस्प्ले वाला टॉप-एंड एसरप्योर स्विफ्ट टीवी यूएचडी (2,160x3,840 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। लाइनअप HDR 10 का सपोर्ट करती है और इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट शामिल है।

नए Acerpure स्मार्ट टीवी अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का सपोर्ट करते हैं। ये Google TV पर चलते हैं और यूजर्स को Google Play स्टोर के साथ कई ऐप्स तक एक्सेस मिलेगा। टीवी में एक इनबिल्ट Google क्रॉमकास्ट है जो यूजर्स को अपने फोन से डायरेक्ट अपने टीवी पर फिल्में, शो, फोटो और बहुत कुछ स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। हायर वेरिएंट डॉल्बी एटमॉस 3डी साउंड सिस्टम का सपोर्ट करते हैं, जबकि 43 इंच फुल एचडी एसरप्योर एस्पायर और 32 इंच एचडी मॉडल में डॉल्बी ऑडियो है। इनमें 2GB RAM और 16GB RAM के साथ क्वाड-कोर A55 चिपसेट है।

Acer ने Acerpure स्मार्ट टीवी पर वॉयस असिस्टेंस के साथ एक स्मार्ट रिमोट दिया है। यह एम्बिएंट मोड का भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3 एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5 का सपोर्ट मिलता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »