3 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदें 70 इंच का बड़ा Acer स्मार्ट टीवी, Flipkart पर आया नया ऑफर

Acer XL Series में 70 इंच की Ultra HD (4K) LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है।

3 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदें 70 इंच का बड़ा Acer स्मार्ट टीवी, Flipkart पर आया नया ऑफर

Photo Credit: Flipkart

Acer XL सीरीज में 70 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Acer XL Series में 70 इंच की Ultra HD (4K) LED डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer XL Series 70 इंच स्मार्ट टीवी Android 11 पर काम करता है।
  • Acer XL Series 70 इंच टीवी में 24W डॉल्बी ऑडियो सेटअप दिया गया है।
विज्ञापन
अपने घर बड़ा टीवी लाने का सोच रहे हैं तो यहां डिस्काउंट पर मिलने वाले टीवी के बारे में जान सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस वक्त Acer स्मार्ट टीवी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको Acer XL 70 inch Smart TV पर मिलने वाली डील के साथ-साथ दमदार फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।


Acer XL 70 inch Smart TV पर ऑफर


Acer XL 70 inch Smart TV ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 24 प्रतिशत छूट के बाद 59,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि एमआरपी 78,990 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत रुपये हो जाएगी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। यह टीवी 3,715 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी उपलब्ध है।

एक्सचेंज ऑफर में पुराना टीवी एक्सचेंज में देने पर 11,000 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले टीवी की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।

Acer XL Series में 70 इंच की Ultra HD (4K) LED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्ट टीवी Android 11 पर काम करता है। साउंड सिस्टम के मामले में इस टीवी में 24W डॉल्बी ऑडियो सेटअप दिया गया है।

Acer I Series 55 इंच स्मार्ट टीवी की एमआरपी 47,990 रुपये है, लेकिन यह 27 प्रतिशत छूट के बाद 34,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1,250 रुपये छूट मिल सकती है।

Acer I Series 50 इंच स्मार्ट टीवी की एमआरपी 40,990 रुपये है, लेकिन यह 29 प्रतिशत छूट के बाद 28,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1,250 रुपये का लाभ मिल सकता है।

Acer I Series 43 इंच स्मार्ट टीवी 29 प्रतिशत छूट के बाद 24,499 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी एमआरपी 34,990 रुपये है। बैंक ऑफर के मामले में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है।

Acer I Series 32 इंच स्मार्ट टीवी की एमआरपी 19,990 रुपये है, लेकिन यह 39 प्रतिशत छूट के बाद 11,999 रुपये में लिस्टेड है।

Acer N Series 32 इंच स्मार्ट टीवी की एमआरपी 14,990 रुपये है, लेकिन यह 39 प्रतिशत छूट के बाद 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »