65, 75 इंच में Acer M-series Hybrid MiniLED टीवी हुए लॉन्च, जानें कीमत

टीवी में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

65, 75 इंच में Acer M-series Hybrid MiniLED टीवी हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Acer M-series Hybrid MiniLED TV टीवी में डुअल प्रोसेसर सिस्टम दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टीवी में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है
  • ये 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं
  • ये टीवी 98 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो देते हैं
विज्ञापन
Acer ने भारत में नए M-series Hybrid MiniLED TV लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ये टीवी 65 और 75 इंच साइज में उतारे हैं। कंपनी ने इन्हें खास डिजाइन दिया है जिसे Leaf Curve डिजाइन कहा है। दावा है कि ये 98 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो देते हैं। इनमें हाइब्रिड MiniLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कंपनी ने किया है जिसे 4K QLED के साथ जोड़ा गया है। टीवी में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Acer M-series Hybrid MiniLED TV price

Acer M-series Hybrid MiniLED TV को कंपनी ने 65 इंच, और 75 इंच साइज में लॉन्च किया है। 65 इंच मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है जबकि 75 इंच मॉडल को 1,39,99 रुपये में पेश किया गया है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदे जा सकते हैं। 
 

Acer M-series Hybrid MiniLED TV specifications

Acer M-series Hybrid MiniLED TV टीवी 65 और 75 इंच साइज में आते हैं। कंपनी ने इन्हें खास डिजाइन दिया है जिसे Leaf Curve डिजाइन कहा है। ये टीवी 98 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो देते हैं। इनमें हाइब्रिड MiniLED टेक्नोलॉजी को 4K QLED के साथ जोड़ा गया है। टीवी में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ये 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं। 

साउंड के लिए इनमें 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम है जिसमें 60W की आउटपुट दी गई है। इसके अलावा Dolby Atmos का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। क्विक सर्च के लिए कंपनी ने Google Assistant का सपोर्ट भी दिया है। 

टीवी में डुअल प्रोसेसर सिस्टम दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2, तीन HDMI 2.1 पोर्ट, USB 2.0 और 3.0, और एक Ethernet पोर्ट दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »