• होम
  • google
  • ख़बरें
  • Google Doodle: टिम बर्गलिंग (Tim Bergling) के 32वें जन्मदिन पर गूगल ने उन्हें कुछ ऐसे किया याद...

Google Doodle: टिम बर्गलिंग (Tim Bergling) के 32वें जन्मदिन पर गूगल ने उन्हें कुछ ऐसे किया याद...

आज जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google सर्च पेज खोलेंगे, तो आपको टिम बर्गलिंग (Tim Bergling) को समर्पित खास Doodle नज़र आएगा। डूडल में टिम की एक रंगीन एनिमेटिड आकृति देखने को मिलेगी, जो कि अपने म्यूज़िक बनाने में मशगूल हैं।

Google Doodle: टिम बर्गलिंग (Tim Bergling) के 32वें जन्मदिन पर गूगल ने उन्हें कुछ ऐसे किया याद...
ख़ास बातें
  • टिम बर्गलिंग एक स्वीडिश म्यूज़िशन और डीजे थे
  • लोग उन्हें Avicii के नाम से जाना करते थे
  • साल 2018 में टिम बर्गलिंग ने कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन
Google हर खास दिन अपना खास डूडल पेश करता है, आज 8 सितंबर 2021 के दिन जब आप कुछ सर्च करने के लिए गूगल खोलेंगे तो आपको टिम बर्गलिंग (Tim Bergling) को समर्पित डूडल नज़र आएगा। दरअसल, यह डूडल एक एनिमेटिड वीडियो है जिसे टिम बर्गलिंग के 32वें जन्मदिन के मौके पर गूगल द्वारा पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में टिम बर्गलिंग की छोड़ी लेकिन शानदान पलों को दर्शाया गया है। बता दें, टिम बर्गलिंग एक स्वीडिश म्यूज़िशन और डीजे थे, लोग उन्हें Avicii के नाम से जाना करते थे। हालांकि, कई सालों तक मानसिक व शारीरिक बीमारियों के चलते उन्होंने साल 2016 में अपने करियर से सन्यास ले लिया और ठीक दो साल बाद 2018 में उन्होंने आत्महत्या के जरिए अपनी जिंदगी खत्म कर दी। आज भले ही टिम इस दुनिया का हिस्सा न हो, लेकिन उनके 32वें जन्मदिन के मौके पर गूगल ने उन्हें अपने खास डूडल के जरिेए याद किया है।

आज जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google सर्च पेज खोलेंगे, तो आपको टिम बर्गलिंग (Tim Bergling) को समर्पित खास Doodle नज़र आएगा। डूडल में टिम की एक रंगीन एनिमेटिड आकृति देखने को मिलेगी, जो कि अपने म्यूज़िक बनाने में मशगूल हैं। साथ ही आपको एक प्ले बटन नज़र आएगा, जिस पर क्लिक करते ही गूगल द्वारा बनाया गया एनिमेटिड वीडियो प्ले हो जाएगा। इस वीडियो में एविसी के सबसे आइकॉनिक ट्रैक वेक मी अप (Wake Me Up) को दर्शाया गया है, जिसमें उनकी जिंदगी के पलों को भी देखा जा सकेगा।

टिम बर्गलिंग (Tim Bergling) का जन्म आज ही के दिन 1989 में हुआ था। टिम को बचपन से ही संगीत का शौक था, तकरीबन 16 साल की उम्र से ही उन्होंने इलेक्ट्रोनिक म्यूज़िक फोर्म का रिमिक्स बनाना शुरू कर दिया था। यही से हुई उनके शानदार म्यूज़िक करियर की शुरुआत। साल 2011 में टिम ने सिंगल डांस एंथम 'Levels' जारी किया, जिसे शानदार सफलता प्राप्त हुई। इसके बाद से उन्होंने “I Could Be the One”, “You Make Me”, “X You”, “Hey Brother”, “Addicted to You”, “The Days”, “The Nights”, “Waiting for Love”, “Without You”, “Lonely Together” जैसे ट्रैक्स पर का किया।

कई साल तक स्ट्रेस और खराब मानसिक स्वास्थ के कारण उन्होंने साल 2016 मे अपने करियर से सन्यास ले लिया। वहीं, दो साल बाद साल 2018 में ओमान के मस्कट में आत्महत्या से उनकी मृत्यु हो गई।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tim Bergling, Tim Bergling google doodle, Google, doodle
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »