इस नए गेम ने चमका दी Sony की किस्मत! लॉन्च के पहले दिन ही वसूल लिया पूरा खर्चा
Ghost of Yotei गेम की कथित तौर पर अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो फिलहाल सिर्फ PlayStation 5 पर एक्सक्लूसिव है। एक मार्केट रिसर्च फर्म के मुताबिक, Ghost of Yotei Marvel's Spider-Man 2 के बाद Sony के अब तक के सबसे स्ट्रॉन्ग PS5 लॉन्च में से एक बन गया है। अगर रिटेलर्स को भेजी गई कॉपीज को भी गिना जाए, तो गेम की कुल सेल्स 2 मिलियन यूनिट्स पार कर चुकी हैं और यह सब सिर्फ एक हफ्ते में हुआ है। डेटा बताता है कि गेम ने अपने $60 मिलियन (लगभग 532 करोड़ रुपये) के डेवलपमेंट कॉस्ट को सिर्फ एक दिन में ही रिकवर कर लिया था। गेम की कीमत $70 है, यानी अब तक यह करीब $100 मिलियन (लगभग 886 करोड़ रुपये) की कमाई कर चुकी है।