PUBG New State में आया नया अपडेट, नए गेम मोड के साथ और भी बहुत कुछ

क्राफ्टन ने प्लेयर्स के एक्शन और एनिमेशन में भी कई इम्प्रूवमेंट किए हैं।

PUBG New State में आया नया अपडेट, नए गेम मोड के साथ और भी बहुत कुछ

गेम के वेपन कई नए इम्प्रूवमेंट के साथ आएंगे जिनमें नए सप्रेसर या DP-28 राइफल के लिए फ्लैश हाइडर होंगे।

ख़ास बातें
  • लेटेस्ट अपडेट में नया गेम मोड शामिल होने जा रहा है।
  • नए अपडेट में P90 सबमशीन गन भी जोड़ी जा रही है।
  • L85A3 वेपन के लोड टाइम को भी कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
PUBG: New State के लेटेस्ट अपडेट की घोषणा क्राफ्टन ने कर दी है। लेटेस्ट अपडेट में नया गेम मोड शामिल होने जा रहा है। नए गेम मोड के साथ यह अपडेट नए वेपन, वेपन कस्टमाइजेशन और दूसरे कई सुधार लेकर आएगा। नया गेम मोड ट्रॉय मैप में सेट किया गया है और मैच में केवल 64 प्लेयर होंगे। प्लेयर्स को P90 सबमशीन गन भी मिलेगी जिसमें 5.7मिमी एम्यूनिशन के साथ नई गन के कस्टमाइजेशन भी मिलेंगे। नई अपडेट के साथ ही बैटल पास का सीज़न 1 भी शुरू हो जाएगा। 

Krafton ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए PUBG: New State गेम का लेटेस्ट अपडेट 0.9.23 घोषित कर दिया है। यह अगले हफ्ते तक रोल आउट हो जाएगा। गेम में जो भी नए इम्प्रूवमेंट्स जोड़े गए हैं उनके बारे में डेवलेपर ने विस्तार से जानकारी दी है। 

PUBG: New State के लेटेस्ट अपडेट में सबसे खास इसका नया गेम मोड BR: Extreme है। मैच में केवल 64 प्लेयर होंगे जिनके पास एक P1911 हैंडगन, स्मोक ग्रेनेड, 300 ड्रोन क्रेडिट और पूरी तरह से चार्ज किए गए बूस्ट मीटर होंगे। प्लेयर्स Troi map के सीमित एरिया में रहेंगे जो हर मैच में रैंडम तौर पर चुना जाएगा। इसे बैटल रॉयाल शैली में ही रखा गया है और प्रत्येक मैच 20 मिनट तक चलेगा। 

मैच में दो केयर पैकेज शुरुआत में दिए जाएंगे। मैच में व्हीकल और लूट आइटम्स भी ज्यादा मिलेंगे। नए अपडेट में P90 सबमशीन गन भी जोड़ी जा रही है। यह एक नए तरह के 5.7 एम्यूनिशन के साथ आती है जिसको गेम में ड्रोन स्टोर में रखा जाएगा। नए वेपन टियर-2 ट्रांसफॉर्मेटिव स्कोप के साथ आएंगे जिनके साथ सप्रेसर अटैच मिलेंगे। लेकिन इनमें दूसरे अटैचमैंट नहीं जोड़े जा सकेंगे। 

गेम के वेपन कई नए इम्प्रूवमेंट के साथ आएंगे जिनमें नए सप्रेसर या DP-28 राइफल के लिए फ्लैश हाइडर होंगे। क्राफ्टन ने शॉटगन के हवा में होने वाले फायर के दौरान बुलेट स्प्रेड में भी सुधार किया है। L85A3 के लोड टाइम को भी कम कर दिया गया है। 

वेपन कस्टमाइजेशन में M416 असॉल्ट राइफल के बुलेट स्प्रेड को कम कर दिया गया है। M762 और M16A4 के कस्टमाइजेशन अब बुलेट स्पीड को कम नहीं कर पाएंगे। DSR-1 स्निपर राइफल के कस्टमाइजेशन भी अब बुलेट स्पीड को कम नहीं कर पाएंगे लेकिन वर्टिकल रिकॉइल को बढ़ा सकेंगे। 

क्राफ्टन ने प्लेयर्स के एक्शन और एनिमेशन में भी कई इम्प्रूवमेंट किए हैं। अब प्लेयर्स को नया पार्कर रोल और सड्न डैश मूवमेंट मिलेगा। मोड बैलेंस में भी कई सुधार किए गए हैं। अगले हफ्ते अपडेट रोल आउट के साथ बैटल पास का सीज़न 1 शुरू हो जाएगा। गेम में कंटेंडर, मास्टर और कॉन्करर के पास पहुंचने पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स को भी अपग्रेड किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »