PUBG Mobile Season 13 का वीडियो लीक, मिली अहम जानकारी

PUBG Mobile Season 13 'Toy Playground' के नाम से आ सकता है। इस सीज़न की लीक वीडियो में देखे गए किरदार की स्किन पावर रेंजर्स थीम से मेल खाती है।

PUBG Mobile Season 13 का वीडियो लीक, मिली अहम जानकारी

PUBG Mobile Season 12 में डेथ रीप्ले और आर्कटिक मोड जोड़ा गया है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile सीज़न 13 में दिखी लीगो या पावर रेंजर्स से मेल खाती स्किन
  • नए हथियार और नए किरदार के साथ आ सकता है नया पबजी सीज़न
  • लीक हुई वीडियो से मिली आगामी पबजी रोयाल पास की जानकारी
विज्ञापन
PUBG Mobile इस समय सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम में से एक है। यह एक बैटल रोयाल गेम है, जो सीज़न के हिसाब से चलता है। फिलहाल पबजी मोबाइल सीज़न 12 चल रहा है, जो मार्च की शुरुआत में जारी किया गय था और एक महीना ही हुआ है कि PUBG Mobile Season 13 को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। आगामी पबजी मोबाइल सीज़न 'Toy Playground' के नाम से आ सकता है और जैसा कि नाम से पता चलता है, इस सीज़न की थीम खिलौनों के ऊपर होगी। इस सीज़न में लीगो पर आधारित थीम वाली रंगीन बंदूकें और किरदारों की स्किन होंगी, जैसा लाइव-एक्शन सुपरहीरो टेलीविज़न सीरीज़ पावर रेंजर्स में देखी जाती है।

Mr.Ghost Gaming नाम के एक यूट्यूबर के अनुसार, PUBG Mobile Season 13 को 'टॉय प्लेग्राउंड' कहा जाएगा। इसमें एक्सेसरीज़ और हथियारों की स्किन खिलौने की तरह होगी। इस यूट्यूबर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में गेम में वेक्टर गन और एक पिस्तौल को रंगीन लीगो / पावर रेंजर थीम में देखा जा सकता है। वीडियो में किरदार की स्किन भी पावर रेंजर्स थीम से मेल खाती है। पबजी मोबाइल सीज़न 13 रोयाल पास के साथ, खिलाड़ियों को एक नई AUG स्किन और एक लेवल 3 हेलमेट स्किन भी मुफ्त मिल सकती है। यदि खिलाड़ी रोयाल पास खरीदते हैं, तो उन्हें कॉस्ट्यूम रिवार्ड का भी विकल्प  चुनने को मिलेगा, जिसमें लावा सुपरमैन और फ्लैश सुपरमैन कॉस्ट्यूम शामिल होंगे।

वीडियो में एक स्पेशल ट्राइबल सेट भी दिखाया गया है, जिसमें एक आदमी भेड़ की खोपड़ी का मास्क और एक समान थीम वाला आउटफिट पहना दिखाई दे रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह कॉस्ट्यूम कैसे मिलेगा। इसके अलावा एक PUBG Mobile Season 13 में एक एंडी नाम का नया किरदार भी दिया जा सकता है। वीडियो में कई नए वॉयस चैट विकल्प भी दिखाई दे रहे हैं।

अभी तक पबजी मोबाइल ने सीज़न 13 को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए इसे आप केवल एक लीक ही समझिए।

बात करें फिलहाल चल रहे PUBG Mobile Season 12 की तो बता दें कि इस सीज़न के साथ पबजी मोबाइल अपनी दूसरी एनिवर्सरी मना रहा है, इसलिए 0.17.0 वर्ज़न के साथ आने वाले इस अपडेट में डेवलपर्स ने गेम में क्लासिक Erangel मैप में एक एम्यूजमेंट पार्क मोड, एक आर्कटिक मोड, एक नया हथियार, हार्डकोर मोड, डेथ रीप्ले और कलरब्लाइंड मोड जोड़ा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »