• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG Mobile प्लेयर्स को जल्द मिलने वाला है नया 'Livik' मैप, बीटा वर्ज़न के लिए हुआ जारी

PUBG Mobile प्लेयर्स को जल्द मिलने वाला है नया 'Livik' मैप, बीटा वर्ज़न के लिए हुआ जारी

PUBG Mobile के ट्विटर पोस्ट ने गेम के बीटा वर्ज़न के लिए नए नक्शे को 'Livik' के नाम से पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि यह जल्द ही स्टेबल वर्ज़न में आने वाला है।

PUBG Mobile प्लेयर्स को जल्द मिलने वाला है नया 'Livik' मैप, बीटा वर्ज़न के लिए हुआ जारी

PUBG Mobile जल्द ही Erangel 2.0 मैप को भी जारी कर सकता है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने PUBG Mobile ने एक Fourex मैप को भी किया था टीज़
  • Livik मैप खेलने के लिए पबजी मोबाइल बीटा वर्ज़न में है उपलब्ध
  • जल्द ही पबजी मोबाइल के स्टेबल वर्ज़न वाले प्लेयर्स को भी मिलेगा
विज्ञापन
PUBG Mobile को जल्द ही Livik नाम का एक नया मैप मिलेगा जो गेम के मोबाइल वर्ज़न पर आएगा। ट्विटर पर आधिकारिक पबजी मोबाइल अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा की गई थी, जिसमें कहा गया था कि वर्तमान में पबजी मोबाइल के बीटा वर्ज़न में मैप खेलने योग्य है। यह पहला मानचित्र होगा जो PUBG Mobile के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है। इससे पहले सभी मैप पहले पीसी या कॉन्सोल वर्ज़न पर पेश किए गए थे और बाद में उन्होंने अपना रास्ता मोबाइल के लिए बनाया है। अब तक, कंपनी ने साझा नहीं किया है लिविक मैप गेम के स्टेबल वर्ज़न में कब लाइव होगा।

PUBG Mobile के ट्विटर पोस्ट ने गेम के बीटा वर्ज़न के लिए नए नक्शे को 'Livik' के नाम से पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि यह जल्द ही स्टेबल वर्ज़न में आने वाला है। यह मैप वही मैप है जो PUBG Mobile के बीटा वर्ज़न में "Secretmap" के नाम में पिछले महीने के आखिर में दिखाई दिया था और विशेष रूप से, अभी भी सीक्रेटमैप के नाम से ही उपलब्ध है। हालांकि डेवलपर्स ने नए मैप के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। अभी केवल इसका नाम ही बताया गया है। यह माना जा रहा है कि इस मैप में गेम में पहले से मौजूद चार नक्शों का एक मित्रण दिया गया है। इसका मतलब है कि मैप में एरंगेल, मीरामार, सेनहॉक और विकेंडी मैप के कुछ हिस्सो को मिलाया गया है।

याद दिला दें कि PUBG Mobile ने मई में एक नए मैप को 'Fourex' नाम से टीज़ किया था और पोस्ट में साझा गई तस्वीर में चार पोस्टकार्ड दिखाए गए थे। इन पोस्टकार्ड में लगी स्टैंप में अलग-अलग चार मैप की एक-एक हिस्से को दिखाया गया था। PUBG फैन्स ने इन स्टैंपों को एक साथ जोड़ कर एक मैप बनाया। मैप में एक बर्फीला इलाका, एक रेगिस्तानी इलाका और घास का इलाका था, जिसमें कुछ नए इलाके भी शामिल थे। इसे अभी तक का सबसे छोटा नक्शा भी कहा जा रहा है, जिसका मतलब यह हो सकता है कि इसमें उतरने वाले प्लेयर्स की गिनती भी कम हो, जिससे हम इसमें एक्शन से भरे गेमप्ले की उम्मीद कर सकते हैं।


अब PUBG Mobile के लेटेस्ट ट्वीट के अनुसार, इस मैप का नाम Livik होगा और यह बीटा वर्ज़न में सीक्रेटमैप के नाम में खेलने के लिए उपलब्ध है। दुर्भाग्य से, इस मैप के गेम के स्टेबल वर्ज़न में आने की सटीक तारीख का अभी पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा, पबजी मोबाइल Erangel 2.0 मैप को भी लाने की तैयारी कर रहा है। यह नया वर्ज़न 0.19.0 अपडेट का हिस्सा होगा जो अगले महीने किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है। यह हो सकता है कि नए लिविक मैप को भी उसी अपडेट में जारी कर दिया जाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »