₹1,000 में आने वाले ईयरबड्स Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में सस्ते मिल रहे हैं।
Photo Credit: Pexels/Ivett M
TWS ईयरबड्स वर्कआउट के दौरान कंफर्ट प्रदान करते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 आज से शुरू हो गई है। सेल में स्मार्टफोन से लेकर, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम ₹1,000 के बजट में आने वाले ब्लूटूथ ईयरबड्स पर मिलने वाली डील्स की बात कर रहे हैं, जिन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 में एसबीआई डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। आइए TWS ईयरबड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
pTron Bassbuds Eon in-Ear TWS Earbuds
pTron Bassbuds Eon in-Ear TWS Earbuds ई-कॉमर्स साइट पर ₹598 में लिस्ट किए गए हैं। इन ईयरबड्स में 13 मिमी ड्राइवर्स दिए गए हैं। इनकी बैटरी एक बार चार्ज होकर केस के साथ में 45 घंटे तक चल सकती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल एचडी माइक, ट्रूटॉक एआई ईएनसी कॉल्स और कस्टम ईक्यू शामिल है। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ v6.0 कनेक्टिविटी के साथ वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट करते हैं। धूल और छींटों से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग दी गई है।
Mivi DuoPods Echo
Mivi DuoPods Echo अमेजन पर ₹749 में लिस्टेड हैं। इन ईयरबड्स में 13 मिमी ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। कंपनी इन ईयरबड्स के साथ 1 साल की वारंटी देती है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 60 घंटे तक प्ले टाइम प्रदान करती है। अन्य फीचर्स में एआई ईएनसी कॉल्स और IPX 4.0 रेटिंग शामिल है।
HAMMER Airflow Neo Bubblegum Earbuds
HAMMER Airflow Neo Bubblegum Earbuds सेल के दौरान ₹599 में उपलब्ध हो रहे हैं। Airflow Neo Bubblegum Earbuds में 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर दिए गए हैं। इन ईयरबड्स की बैटरी 80 घंटे तक चल सकती है। अन्य फीचर्स में 40ms गेमिंग मोड, फास्ट चार्जिंग, वॉयस एसिस्टेंट और ड्यूल टोन डिजाइन दिया गया है।
Kratos TW02 Ear Buds
Kratos TW02 Ear Buds को अमेजन पर ₹449 में लिस्ट किया गया है। TW02 Ear Buds की बैटरी 60 घंटे तक प्ले टाइम प्रदान करती है। अन्य फीचर्स में नॉयज कैंसलेशन, क्लियर कॉल्स और वॉयस एसिस्टेंस शामिल है। IPX5 रेटिंग वाले ईयरबड्स ब्लूटूथ V5.3 कनेक्टिविटी से लैस हैं।
Number Navo Buds Z1 TWS Earbuds
Number Navo Buds Z1 TWS Earbuds ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ₹799 में लिस्ट किए गए हैं। इन ईयरबड्स की बैटरी 72 घंटे तक प्ले टाइम प्रदान करती है। इन ईयरबड्स में 13 मिमी ड्राइवर्स दिए गए हैं। अन्य फीचर्स क्विक चार्ज, 35ms लो लेटेंसी, टच कंट्रोल क्वाड माइक ईएनसी, ड्यूल पेयरिंग और हाई बेस शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999