Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 आज से शुरू हो गई है और नया फोन खरीदने पर काफी बचत हो रही है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

Photo Credit: Xiaomi

Redmi A7 Pro 5G में 32 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus N6 Lite का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 में लिस्ट है।
  • Redmi A7 Pro 5G में 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,497 में मिल रहा है।
  • Samsung Galaxy M17e 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹16,998 में लिस्ट है।
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 आज से शुरू हो गई है और नया फोन खरीदने पर काफी बचत हो रही है। आज हम ₹20 हजार के बजट में आने वाले स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं, जिन्हें सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से लाभ प्रदान कर रही है। साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी मिल सकती है। इस लिस्ट में OnePlus N6 Lite, Redmi A7 Pro 5G, Redmi 15C 5G Prime Edition, Samsung Galaxy M17e 5G और Lava Bold N4 Pro 5G शामिल है।

OnePlus N6 Lite
OnePlus N6 Lite का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹14,749 हो जाएगी। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले आती है। फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के साथ आता है।

Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G में 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,497 में उपलब्ध हो रहा है। Redmi के इस फोन में 6.9 इंच की डिस्प्ले आती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W क्विक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi 15C 5G Prime Edition
Redmi 15C 5G Prime Edition का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15,999 में मिल रहा है। अमेजन पे बैलेंस से भुगतान पर ₹479 कैशबैक मिल सकता है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M17e 5G
Samsung Galaxy M17e 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹16,998 में लिस्टेड है। इसके अलावा अमेजन पे बैलेंस ट्रांजेक्शन पर ₹509 तक कैशबैक पा सकते हैं। यह फोन 6,000mAh की बैटरी सै लैस है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। फोन को IP54 रेटिंग से भी लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा मिलता है।

Lava Bold N4 Pro 5G
Lava Bold N4 Pro 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹14,999 में लिस्टेड किया गया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,749 हो जाएगी। Bold N4 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी आती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल एआई रियर कैमरा से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »