Flipkart पर आज से Flipkart Big Billion Day Sale शुरू हो गई है, जिसमें Samsung Galaxy S25 FE पर छूट मिल रही है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 FE 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Flipkart पर आज से Flipkart Big Billion Day Sale शुरू हो गई है, लेकिन अभी सिर्फ प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को ही एक्सेस मिल रहा है। यह सेल सामान्य यूजर्स के लिए 9 तारीख से शुरू होगी। अगर आप सैमसंग का नया स्मार्टफोन Galaxy S25 FE 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अच्छी खासी बचत हो सकती है। सैमसंग के इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 4900mAh की बैटरी दी गई है। Galaxy S25 FE 5G में Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है। यहां हम Galaxy S25 FE 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त फ्लिपकार्ट पर ₹46,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,350 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹44,649 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने पर 37,850 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि यह फोन सितंबर, 2025 में ₹59,999 में लॉन्च हुआ था। वहीं यह फोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में लगभग ₹15,350 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Galaxy S25 FE में एक्सीनॉक्स 2400 प्रोसेसर दिया गया है।
सैमसंग के इस फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Galaxy S25 FE एंड्रॉयड 16 पर चलता है।
Galaxy S25 FE में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
Galaxy S25 FE में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
सैमसंग के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹ 349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट