PUBG Mobile में जल्द आ सकता है नया मैप, और भी कई जानकारियां लीक

PUBG Mobile बीटा में देखा गया नया क्लासिक मैप मौजूदा Erangel पैस की तुलना में थोड़ा छोटा प्रतित होता है। इस नए मैप में प्लेयर्स की कुल संख्या भी एरंगेल और मीरामार की तुलना में कम होगी।

PUBG Mobile में जल्द आ सकता है नया मैप, और भी कई जानकारियां लीक

PUBG Mobile में 1 जून को Mysterious Jungle मोड भी जुड़ने वाला है

ख़ास बातें
  • P90 SMG और SPAS-12 शॉटगन भी हो सकती है PUBG Mobile में शामिल
  • नए मॉन्सटर ट्रक के जोड़े जाने का भी दावा
  • नया पबजी मोबाइल मैप "Fourex" के नाम से हो सकता है रिलीज़
विज्ञापन
PUBG Mobile प्लेयर्स को गेम में जल्द ही खेलने के लिए एक नए नक्शे के साथ एक नया हथियार और गाड़ी मिल सकती है। गेम के बीटा वर्ज़न में एक नया क्लासिक मैप दिखाई दिया है और यह निकट भविष्य में गेम के स्टेबल वर्ज़न पर भी जारी किया जा सकता है। इसे बीटा वर्ज़न में "सीक्रेटमैप" के नाम से पेश किया गया है, लेकिन यदि एक ताज़ा रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो यह आगामी पबजी मैप "Fourex" मैप के नाम से जारी किया जा सकता है। इस नए नक्शे को PUBG Mobile ने ट्विटर पर टीज़ किया है और साथ ही कुछ पोस्टकार्डों में नक्शे के चार अलग-अलग क्षेत्रों को भी दिखाया गया है।
 

PUBG Mobile 'secretmap' details

पबजी मोबाइल बीटा में देखा गया नया क्लासिक मैप मौजूदा Erangel पैस की तुलना में थोड़ा छोटा प्रतित होता है। इस नए मैप में प्लेयर्स की कुल संख्या भी एरंगेल और मीरामार की तुलना में कम होगी। यह कुछ नई इमारतों के साथ आता है, जो दिखने में कुछ हद तक Sanhok मैप में शामिल बिल्डिंगों से मेल खाती है। इसके अलावा कुछ इमारतें इरेंगल मैप से ली गई प्रतित होती हैं। इसमें शामिल इलाकें काफी अलग है और इसमें स्नो एरिया और और ग्रास (घास) एरिया दोनों शामिल हैं। इसमें मॉन्स्टर ट्रक गाड़ी के साथ-साथ नई P90 SMG भी जोड़ी गई है। इतना ही नहीं SPAS-12 नामक की एक शॉटगन को भी जोड़ा गया है। इन बंदूकों को आप कई वीडियो गेम्स में पहले भी देख चुके होंगे। बता दें कि P90 SMG कॉल ऑफ ड्यूटी और काउंटर स्ट्राइक जैसे गेम्स की चहेती बंदूक है। SPAS-12 को भी इन्हीं गेम्स में देखा जा चुका है।
 

नए बीटा वर्ज़न पर गेमप्ले में भी कुछ बदलाव देखे गए हैं। जैसे जब आप दुश्मन प्लेयर पर गोली मारते हैं, तो वह अपने आप मार्क हो जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इस मैप में कुछ क्षेत्रों में खजाने भी शामिल किए गए हैं, लेकिन वे अब तक खुलेने योग्य नहीं हैं। इसके अलावा नया सीक्रेट मैप पहला मैप है, जो पहले गेम के मोबाइल वर्ज़न में आया है। नहीं तो इससे पहले सभी मैप पहले पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न में आए थे और बाद में उन्हें मोबाइल पर लाया गया था।


Dotesports की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नए सीक्रेट मैप को "Fourex" कहा जा सकता है। इसके चार मुख्य भाग हैं जो इरेंगल, मीरामार, सेनहॉक और विकेंडी मैप में शामिल कुछ क्षेत्रों के समान हैं। इन चार क्षेत्रों को पहले ट्विटर पर PUBG Mobile द्वारा टीज़ किया जा चुका है और पोस्टकार्ड की चार तस्वीरों में इस नए मैप के चारों भागों को दिखाया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »