PUBG Mobile में 16 अप्रैल को जुड़ेगा नया कोल्ड फ्रंट सर्वाइवल मोड

PUBG Mobile का नया Cold Front Survival मोड कौन से नक्शे के लिए आएगा यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स का कहना है कि कोल्ड फ्रंट सर्वाइवल एरंगेल और विकेंडी में आ सकता है।

PUBG Mobile में 16 अप्रैल को जुड़ेगा नया कोल्ड फ्रंट सर्वाइवल मोड

PUBG Mobile Season 13 को लेकर भी लीक्स आनी शुरू हो चुकी हैं

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के इस नए मोड में शामिल हो सकता है ड्रोन फीचर
  • बर्फिले तूफान से भरा होगा नया मोड
  • पबजी मोबाइल सीज़न 13 को लेकर भी आने शुरू हो गए हैं लीक्स
विज्ञापन
PUBG Mobile को 16 अप्रैल से एक नया Cold Front Survival मोड मिलने जा रहा है। इसकी जानकारी गेम कंपनी ने सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा दी है। नए मोड की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन गेम के आधिकारिक ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई पोस्ट किए गए, जिससे फैन्स ने यह पता लगाने की कोशिश की है कि आगामी पबजी मोड कैसा होगा। एक पोस्ट में यह देखा जा सकता है कि गेम में एक नया आइटम जोड़ा जाएगा। एक अन्य पोस्ट ड्रोन की छवि दिखाई गई है।

हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह मोड कौन से नक्शे के लिए आएगा। रिपोर्ट्स का कहना है कि कोल्ड फ्रंट सर्वाइवल एरंगेल और विकेंडी में आ सकता है। यह देखते हुए कि Vikendi मैप में पहले से ही बर्फ का नक्शा है, यह आश्चर्य की बात नहीं होगी यदि कोल्ड फ्रंट सर्वाइवल मोड विकेंडी के लिए आता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्लेयर्स को PUBG Mobile के लिए इस नए मोड में बर्फ के तूफान में जीवित रहने के लिए लकड़ी और मुर्गियों को इकट्ठा करना होगा।

आधिकारिक पबजी मोबाइल अकाउंट द्वारा किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट को देखने में भी कुछ ऐसा ही प्रतीत होता है। पोस्ट में एक तस्वीर है जो खिलाड़ियों को चिकन डिनर खाते हुए दिखा रहा है, संभवतः गर्म रहने के लिए और ठंड से बचने के लिए।

इंस्टाग्राम पर एक अन्य पोस्ट में नक्शे पर एक ड्रोन उड़ता हुआ भी दिखाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रोन खिलाड़ियों को जानवरों को स्पॉट करने में मदद कर सकते हैं ताकि वे या तो उनसे दूर रहें या उन्हें आसानी से मार सकें। रिपोर्ट्स की मानें तो प्लेयर्स को मैच के दौरान कई स्नो स्टॉर्म का भी सामना करना होगा। नया कोल्ड फ्रंट सर्वाइवल मोड 16 अप्रैल को उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG mobile cold front survival mode
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »