PUBG Mobile की वापसी पर भारत सरकार से सवाल?

GHATAK का सरकार से यह सीधा सवाल दर्शाता है कि वह PUBG Mobile की वापसी के लिए और इंतज़ार नहीं करना चाह रहे हैं।

PUBG Mobile की वापसी पर भारत सरकार से सवाल?

PUBG Mobile India के लॉन्च को लेकर फिलहाल डेवलपर ने चुप्पी साधी हुई है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को लेकर GHATAK ने सरकार से सवाल किया है
  • कहा "चीनी कनेक्शन खत्म होने के बाद भी क्या परेशानी है?"
  • सितंबर 2020 में PUBG Mobile को भारत में किया गया था बैन
विज्ञापन
PUBG Comeback Row: भारतीय ईस्पोट्स टीम TSM के लोकप्रिय सदस्य GHATAK उर्फ अभिजीत अंधारे (Abhijeet Andhare) ने भारत सरकार से PUBG Mobile की वापसी को लेकर सवाल पूछा है। ट्विटर पर TSMentGHATAK यूज़रनेम से हैंडल चला रहे अभिजीत ने अपने ट्वीट में लिखा है “What is the problem now” (अब क्या परेशानी है)। बता दें अभिजीत टीम TSM के सदस्य हैं और इन्हें गेमिंग कम्युनिटी में GHATAK के नाम से जाना जाता है।

अपने ट्वीट में GHATAK ने लिखा (अनुवादित) “भारत सरकार ने राष्ट्रीय अखंडता के लिए चीनी ऐप्स को लेकर जो किया, वो किया। अब, PUBGM से चीनी तत्वों के हटाए जाने के बाद, समय है कि भारतीय ईस्पोर्ट्स भारी झटके का सामना करने के बाद अपना मैदान फिर से हासिल करे। तो अब क्या परेशानी है?”
 

GHATAK का सरकार से यह सीधा सवाल दर्शाता है कि वह PUBG Mobile की वापसी के लिए और इंतज़ार नहीं करना चाह रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से पबजी मोबाइल की वापसी पर कई तरह की खबरे आ गई है। एक तरफ PUBG Corp. का PUBG Mobile India को घोषित करना और दूसरी तरफ गेम की वापसी को लेकर MeiTY की चुप्पी ने फैंस को असमंजस में डाला हुआ है।

याद दिला दें कि PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में बैन किया गया था। अच्छी बात यह है कि हाल ही में सरकार ने TikTok समेत 58 ऐप्स को स्थाई रूप से बैन किया था और इस लिस्ट में PUBG Mobile का नाम नहीं था। पिछले कुछ महीनों में कई बार यह खबर आ चुकी है कि गेम की मूल कंपनी Krafton और भारत सरकार के बीच बातचीत चालू है, लेकिन कुछ RTI के जवाब में MeiTY का कहना था कि गेम कंपनी और सरकार के बीच किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई है।

InsideSport की एक रिपोर्ट कहती है कि पब्लिकेशन के पूछे जाने पर उनकों मंत्रालय ने कहा है कि PUBG Corporation का Tencent Games से इंडिया ऑपरेशन वापस लेना गेम की वापसी के लिए काफी नहीं है। इससे पता चलता है कि सरकार गेम के बैन को लेकर काफी गंभीर है और वापसी के लिए Krafton को अभी और महनत करनी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  5. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  6. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  8. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  9. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  10. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »