PUBG Mobile vs FAU-G: PUBG फैंस FAU-G पर भारी, लेकिन टॉप फ्री गेम लिस्ट में अभी भी नंबर 1

FAU-G अभी सिर्फ एक सिंगल प्लेयर कैंपेन गेम में ही उपलब्ध है। हालांकि डेवलपर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही इसमें दो अन्य मोड्स जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 फरवरी 2021 18:07 IST
ख़ास बातें
  • FAU-G को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज़ किया गया था
  • रिलीज़ के 24 घंटों के भीरत गेम को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया
  • अब PUBG Mobile फैंस द्वारा गेम को दी जा रही है 1 स्टार रेटिंग

FAU-G को लॉन्च के 24 घंटे के अंदर 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिले थे

FAU-G को अभी भी लगातार 1 स्टार रेटिंग मिल रही है, लेकिन गेम फिर भी Google Play पर टॉप फ्री गेम (Google Top Free Games) बना हुआ है। भारतीय गेमिंग कंपनी nCore Games ने 26 जनवरी को भारत में FAU-G (फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स) को लॉन्च किया था। रिलीज़ होने के 24 घंटे के भीतर गेम को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड कर लिया गया था। हालांकि, बाद में गेम को नापसंद भी किया जाने लगा। पिछले कुछ दिनों से PUBG Mobile फैंन्स गेम को 1 स्टार रेटिंग दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि लोग इस गेम की तुलना PUBG Mobile से कर रहे हैं।

Android के लिए रिलीज़ हुए इस गेम को Google Play पर अभी भी 1 स्टार रेटिंग दी जा रही है। माना जा रहा है PUBG Mobile फैंस को गेम पसंद नहीं आ रहा है और इस गिरती रेटिंग के पीछे उन्हीं का हाथ है। हालांकि लॉन्च से पहले nCore Games के सह-संस्थापक विशाल गोंडल ने साफ कहा था कि FAU-G गेम PUBG Mobile की रिप्लेसमेंट नहीं है। कुछ दिनों पहले तक गेम की रेटिंग 4.5 स्टार थी और अब अचानक बढ़ी 1 स्टार रेटिंग (FAU-G Ratings Dropped) के चलते कुल रेटिंग में काफी गिरावट आ गई है। खबर लिखने तक, Google Play पर FAU-G की रेटिंग 3.2 दिखाई दे रही थी। अच्छी बात यह है कि गेम अभी भी Google Play की Top Free Games की लिस्ट में पहले स्थान पर जमा हुआ है।

दरअसल, गेम को पबजी मोबाइल पर लगे बैन के तुरंत बाद घोषित किया गया और इसे आत्मनिर्भर भारत कैंपेन के नाम से प्रमोट भी किया गया। कहीं न कहीं इस कारण लोग इसे PUBG Mobile के भारतीय विकल्प (PUBG Mobile Alternative) के रूप में देखने लगे थे। अब गेम केवल एक मोड के साथ लॉन्च हुआ है और इसमें बैटल रोयाल मोड एक्टिव नहीं है, जिसके चलते फैन्स को गेम पसंद नहीं आ रहा है। रिलीज़ के बाद से कई क्रिटिक्स ने भी गेम को फिलहाल के लिए अधूरा बताया है। Gadgets 360 ने भी FAU-G को रिव्यू (FAU-G Reivew in Hindi) किया है। आप इसे यहां पढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: FAU-G Review: PUBG Mobile से बेहतर?

बता दें कि लॉन्च के बाद एफएयू-जी गूगल प्ले पर टॉप फ्री गेम बनकर उभरा था। गेम को लॉन्च होने के 24 घंटों के अंदर ही 50 लाख बार डाउनलोड कर लिया गया था। इससे गेम को लेकर बनी हाइप का साफ पता चलता है।
Advertisement

FAU-G अभी सिर्फ एक सिंगल प्लेयर कैंपेन गेम में ही उपलब्ध है। हालांकि डेवलपर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही इसमें दो अन्य मोड्स को भी जोड़ा जाएगा। इनमें फ्री-टू-ऑल और बैटल रोयाल मोड शामिल हैं। उम्मीद है कि इन दोनों मोड्स के आने के बाद रेटिंग्स में कुछ सुधार देखने को मिले और PUBG Mobile फैन्स को FAU-G पसंद आए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.