Pokémon Scarlet और Pokémon Violet ट्रेलर रिलीज, गेम में शामिल होंगी ये खास चीजें

Pokémon Scarlet और Pokémon Violet गेम 18 नवंबर को Nintendo Switch में जारी किया जाएगा। उनके डिजिटल वर्जन ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Pokémon Scarlet और Pokémon Violet ट्रेलर रिलीज, गेम में शामिल होंगी ये खास चीजें

Photo Credit: The Pokémon Company

Pokémon Scarlet

ख़ास बातें
  • Pokémon Scarlet और Violet का ट्रेलर आ गया है।
  • Pokémon Scarlet और Pokémon Violet में एक्सप्लोरेशन तक सीमित नहीं है।
  • Nemona भी होगी, जो प्लेयर्स के इन-गेम गाइड के तौर पर काम करेगी।
विज्ञापन
अगर गेमिंग के दीवाने हैं तो हम आपके लिए बड़ी खबर लेकर आए हैं। Pokémon Scarlet और Violet का ट्रेलर आ गया है और रिलीज की तारीख की भी जानकारी मिली है। लंबे समय से यूजर्स के बीच लोकप्रिय पोकेमोन गेम सीरीज का लेटेस्ट एडिशन 18 नवंबर को निंटेंडो स्विच पर आने वाला है। इस जानकारी के साथ Pokémon Scarlet और Violet का 3 मिनट लंबे ट्रेलर भी आया था। आपको बता दें कि ये गेम पहले पूरी तरह से ओपन-वर्ल्ड पोकेमोन गेम होंगे जो प्लेयर्स को स्टोरी के हिसाब से चलने के बजाय अपनी पसंद के किसी भी एरिया खोजने की मंजूरी देंगे। पोकेमोन स्कारलेट और वायलेट में एक नया 4-प्लेयर को-ऑप मल्टीप्लेयर एक्सपीरियंस भी होगा और साथ ही ट्रेडिशनल ट्रेडिंग और मल्टीप्लेयर मोड होंगे।

Nintendo द्वारा जारी किए गए नए Pokémon Scarlet और Violet ट्रेलर के अनुसार, ये दो नए दिग्गज पोकेमोन कोरैडॉन और मिरैडॉन लाएगा। कोरैडॉन पोकेमोन स्कारलेट पर नजर आएगा, वहीं मिरैडॉन पोकेमोन वायलेट में नजर आएगा। इनके अलावा प्लेयर नए स्टार्टर पोकेमोन, ग्रास कैट स्प्रिगैटिटो, फायर क्रोक फ्यूकोको या वाटर डकलिंग क्वाक्सली के साथ गेम की शुरुआत करेंगे।  ट्रेलर में दो नए पोकेमोन ट्रेनर्स Sada और Turo को भी दिखाया गया जो कि Pokémon Scarlet और Pokémon Violet के तौर पर नजर आएंगे। इसके अलावा इसमें Nemona भी होगी, जो प्लेयर्स के इन-गेम गाइड के तौर पर काम करेगी। 

आपको बता दें कि Pokémon Scarlet और  Pokémon Violet में एक्सप्लोरेशन स्टोरी तक सीमित नहीं होगा। प्लेयर अपनी पसंद के क्रम में किसी भी एरिया को देख या घूम पाएंगे। इस बार 4 प्लेयर को-ऑप मल्टीप्लेयर एक्सपीरियंस भी आएगा। Nintendo ने यह जानकारी तक नहीं दी है कि क्या गेम्स में स्पेसिफिक को-ऑप मल्टीप्लेयर का फीचर होगा। वहीं को-ऑप पार्टी पूरे मैप को देखने में कामयाब होंगे। हालांकि, Pokémon Scarlet और Pokémon Violet ट्रेलर्स में को-ऑप पार्टी को काफी अलग-अलग रीजन को खोजते हुए दिखाया गया है।

Pokémon Scarlet और Pokémon Violet गेम 18 नवंबर को Nintendo Switch में जारी किया जाएगा। उनके डिजिटल वर्जन ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobile Game
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »