999 रुपये का PUBG: BATTLEGROUNDS गेम खेलें फ्री में, जानें सभी डिटेल्स

मंगलवार को PUBG: BATTLEGROUNDS ने घोषणा करते हुए बताया कि गेम अब Steam पर फ्री खेला जा सकता है।

999 रुपये का PUBG: BATTLEGROUNDS गेम खेलें फ्री में, जानें सभी डिटेल्स

PUBG: BATTLEGROUNDS को 16 अगस्त तक फ्री खेला जा सकता है

ख़ास बातें
  • PUBG: BATTLEGROUNDS गेम Steam पर फ्री में उपलब्ध है
  • 16 अगस्त तक प्लेयर्स गेम को खेल सकते हैं बिल्कुल मुफ्त में
  • इस दौरान प्लेयर्स को कई रिवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे
विज्ञापन
सबसे लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम्स में से एक PUBG: BATTLEGROUNDS को प्लेयर्स कुछ दिनों के लिए फ्री में खेल सकते हैं। 16 अगस्त तक PUBG: BATTLEGROUNDS को फ्री-टू-प्ले कर दिया गया और अच्छी बात यह है कि प्लेयर्स सभी मोड्स को फ्री में खेल सकते हैं। नए प्लेयर्स के लिए तोहफे के तौर पर डेवलपर Krafton ने कई इवेंट्स शुरू करने की योजना भी बनाई है। इन इवेंट के जरिए प्लेयर्स को कई रिवॉर्ड्स मिलेंगे। गेम को गेमिंग प्लेटफॉर्म Steam पर फ्री उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

मंगलवार को PUBG: BATTLEGROUNDS ने घोषणा करते हुए बताया कि गेम अब Steam पर फ्री खेला जा सकता है। 16 अगस्त तक प्लेयर्स के पास इस बैटल रोयाल (Battle Royale) गेम का अनलिमिटेड एक्सेस होगा। गेम खेलने के लिए आपके PC पर Steam ऐप इंस्टॉल होना चाहिए। प्लेयर्स को अपना पबजी ग्लोबल अकाउंट स्टीम से लिंक करना होगा। यदि आपके पास पबजी ग्लोबल अकाउंट नहीं है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर नया अकाउंट बना सकते हैं। account.pubg.com

नए प्लेयर्स को स्टीम पर अकाउंट लिंक करने पर खास रिवॉर्ड भी मिलेगा। रिवॉर्ड्स हर दिन भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे बांटा जाएगा। हालांकि ध्यान रहे कि यह फ्री टू प्ले वीक खत्म होने के बाद प्लेयर्स को गेम फ्री खेलने के लिए नहीं मिलेगा। इसके बाद उन्हें गेम को खरीदना पड़ेगा। अच्छी बात यह है कि प्लेयर के ग्लोबल अकाउंट में इस फ्री टू प्ले वीक के दौरान हासिल की गई प्रोग्रेस सेव रहेगी। यदि प्लेयर गेम खरीदता है, तो वह इस प्रोग्रेस को आगे जारी रख सकता है।

बता दें स्टीम पर PUBG: BATTLEGROUNDS की कीमत 999 रुपये है। यह एक बैटल रोयाल गेम है। यदि आपने PUBG Mobile (Battlegrounds Mobile India) खेला है, तो आपको इसके PC वर्ज़न में कोई खास नया देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि यदि आपने इस गेम को आज तक नहीं खेला है, तो आपको बता दें, PUBG: BATTLEGROUNDS में आप 4 प्लेयर्स की टीम में, 2 प्लेयर्स की टीम में या सोलो यानी अकेले खेल सकते हैं। गेम में कई अलग-अलग मैप्स हैं, जिसमें एक साथ 100 प्लेयर्स बिना असला-बारूद के उतरते हैं। उतरने के बाद प्लेयर्स को अपने हथियार और अन्य जरूरी सामान को इकट्ठा करना होता है। इसके बाद मैप में प्लेयर्स को आखिरी तक टिके रहना होता है। आप मैच में ज्यादा से ज्यादा किल्स प्राप्त कर जीत को रोमांचक बना सकते हैं या छिपते-छिपाते अंत तक बचने का प्रयास कर मैच जीत सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »