Ludo Zenith के Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, Ludo King को देगा टक्कर

Ludo Zenith Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है और इस महीने के अंत में Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।

Ludo Zenith के Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, Ludo King को देगा टक्कर

Ludo Zenith को भारत में Ludo King से सीधी टक्कर मिलेगी

ख़ास बातें
  • Ludo Zenith को Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किया गया है
  • Ludo King से सीधी टक्कर लेगा नया गेम
  • लोकप्रिय गेम कंपनी Square Enix के साथ भारतीय कंपनी ने मिलकर बनाया है गेम
विज्ञापन
लोकप्रिय गेमिंग कंपनी Square Enix और JetSynthesys के बीच साझेदारी के तहत मोबाइल के लिए एक नया Ludo गेम आ रहा है। गेम जापानी गेमिंग दिग्गज स्क्वायर एनिक्स द्वारा पब्लिश किया जा रहा है और भारतीय स्टूडियो JetSynthesys द्वारा विकसित किया जा रहा है। लूडो जेनिथ अभी Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव हो गया है। यदि प्लेयर इसके लिए प्री-रजिस्टर करता है, तो गेम लॉन्च के समय कंपेटिबल डिवाइस में अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा। Ludo Zenith को भारत में पहले से बेहद लोकप्रिय Ludo King से टक्कर मिलेगी।

Square Enix, जिसे हम Final Fantasy series, Kingdom Hearts, Tomb Raider series जैसे बड़े गेम्स के लिए जानते हैं, अब अपने नए गेम Ludo Zenith के साथ भारतीय मोबाइल गेमिंग बाज़ार में अपने फैंस बढ़ाने की तैयारी में है। इस गेम को भारतीय गेम कंपनी JetSynthesys द्वारा विकसित किया गया है। बता दें कि कंपनी भारत में पहले से एक लोकप्रिय लूडो गेम Super Ludo चलाती है। इसके अलावा Sachin Saga Cricket Champions और हाल ही में रिलीज़ हुए WWE Racing Showdown के पीछे भी इसी स्टूडिया का हाथ है।

लूडो जेनिथ के साथ, Square Enix और JetSynthesys भारत में लूडो प्लेयर्स की बड़ी संख्या को आकर्षित करने की योजना में हैं। क्लासिक बोर्ड गेम पर आधारित, Ludo Zenith रैंक प्रोग्रेशन, करेक्टर एबिलिटीज़, 3D अरीना और सुपरपावर्स जैसे नए फीचर्स से लैस आएगा। Google Play पर दी जानकारी के अनुसार, गेम में केवल 1v1 PvP गेम मोड है। लूडो जेनिथ में तीन करेक्टर हैं, जिनमें से प्रत्येक एक अनूठी क्षमता से लैस है।

गेम Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है और इस महीने के अंत में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। जो लोग लूडो जेनिथ के लिए प्री-रजिस्टर करेंगे, उन्हें रिवॉर्ड्स के रूप में 10 हाई-रिस्क और हाई-रिटर्न स्पेशल डाइस (पासा) मिलेगा।

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसके गेमप्ले की झलक दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »