बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....

सऊदी अरब में भी Grand Theft Auto सीरीज पर कई वर्षों तक बैन लगाया गया था। हालांकि, पिछले वर्ष इस बैन को हटा दिया गया था। सऊदी अरब में GTA 6 को 21 वर्ष से अधिक आयु की रेटिंग के साथ रिलीज किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2026 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Grand Theft Auto 6 ने रेवेन्यू के लिहाज से रिकॉर्ड बनाया है
  • इस एक्शन गेम पर जॉर्डन ने बैन लगाने की तैयारी की है
  • सऊदी अरब में GTA 6 का 21 वर्ष से अधिक आयु की रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ है

पिछले सप्ताह लॉन्च हुई GTA 6 ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है

Photo Credit: Rockstar Games

हाल ही में रिलीज हुई एक्शन गेम Grand Theft Auto 6 को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा लॉन्च बताया जा रहा है। GTA 6 ने रेवेन्यू के लिहाज से रिकॉर्ड बनाया है। इस गेम की सेल्स लगभग चार अरब डॉलर पर पहुंच गई है। हालांकि, GTA 6 पर जॉर्डन ने बैन लगाने की तैयारी की है। इसका कारण इस गेम का बच्चों और किशोरों पर गलत असर पड़ने की आशंका है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन के टेलीकम्युनिकेशंस रेगुलेटरी कमीशन (TRC) ने इस गेम पर सख्त नियंत्रण करने की लोगों की मांग के बाद संबंधित अथॉरिटीज के साथ मिलकर GTA 6 पर बैन लगाने की तैयारी की है। TRC की प्रमुख, Lara Al-Khatib ने बताया कि अनुचित कंटेंट और ऑनलाइन एंटरएक्शंस से नुकसान होने को लेकर लोगों की आशंका की वजह से GTA 6 पर बैन लगाने के फैसले पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मॉडर्न गेम्स में इंटरएक्टिव डिजिटल एनवायरमेंट शामिल होता है जिसमें प्लेयर्स वॉयस और टेक्स्ट चैट्स के जरिए अंजान लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। इस तरह के फीचर्स से बच्चों के व्यवहार और सुरक्षा को लेकर जोखिम हो सकता है। 

Advertisement

GTA 6 को केवल एडल्ट्स के लिए रेटिंग दी गई है। Lara ने कहा कि सिर्फ इस तरह के आयु से जुड़े वर्गीकरण से बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए गेम्स के एक्सेस से रोकना मुश्किल है। सऊदी अरब में भी Grand Theft Auto सीरीज पर कई वर्षों तक बैन लगाया गया था। हालांकि, पिछले वर्ष इस बैन को हटा दिया गया था। सऊदी अरब में GTA 6 को 21 वर्ष से अधिक आयु की रेटिंग के साथ रिलीज किया गया है। 

अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में अपराधियों की जगह प्लेयर्स को देने वाली इस गेम में नए कैरेक्टर्स Lucia और उसका पार्टनर Jason शामिल हैं। GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। इस गेम की पब्लिशर Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। GTA 6 को डिवेलप करने की कॉस्ट एक अरब डॉलर से ज्यादा की होने का अनुमान है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  2. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  3. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  5. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  6. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  7. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  8. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  9. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  10. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.