Call of Duty: Black Ops Cold War गेम 13 नवंबर को होगा लॉन्च, ट्रेलर वीडियो जारी

Call of Duty: Black Ops Cold War का मल्टीप्लेयर मोड दुनिया भर में 9 सितंबर को सामने आएगा। यह गेम 13 नवंबर को लॉन्च होगा और जैसा कि पहले बताया गया है कि यह प्लेस्टेशन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Call of Duty: Black Ops Cold War गेम 13 नवंबर को होगा लॉन्च, ट्रेलर वीडियो जारी

Call of Duty: Black Ops Cold War गेम 13 नवंबर को लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Call of Duty: Black Ops Cold War का प्री-ऑर्डर प्लेस्टेशन स्टोर पर शुरू
  • 13 नवंबर को रिलीज़ होगा नया गेम
  • पीसी प्लेयर्स Battle.net के जरिए गेम को कर सकते हैं प्री-ऑर्डर
विज्ञापन
Call of Duty: Black Ops Cold War को कई टीज़र और ईस्टर एग के जरिए टीज़ करने के बाद आखिरकार आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। डेवलपर्स ने गेम का आधिकारिक ट्रेलर अपने आधिकारिक YouTube कॉल ऑफ ड्यूटी अकाउंट के जरिये साझा किया है और गेम के आधार के साथ-साथ कुछ गेमप्ले फुटेज भी दिखाए गए हैं। गेम 13 नवंबर को रिलीज़ होगा। कॉल ऑफ़ ड्यूटी: ब्लैक ऑप्स कोल्ड वॉर कई वर्ज़न के साथ PlayStation स्टोर और Battle.net पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।


Call of Duty: Black Ops Cold War के ट्रेलर में 1968 और 1981 के बीच कुछ वास्तविक जीवन की क्लिप्स और इन-गेम फुटेज को दिखाया गया है। इसमें एक सोवियत एजेंट का नाम परसिअस बताया गया है, जिसने पश्चिमी इंटेलिजेंस में घुसपैठ की है। एजेंट बताता है कि कुछ बड़ा होने वाला है, जो "शीत युद्ध के संतुलन को बदल सकता है।"

कॉल ऑफ ड्यूटी: ब्लैक ऑप्स कोल्ड वॉर का ओपन बीटा गेम पहले उन प्लेस्टेशन 4 यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने गेम की डिज़िटल कॉपी को प्री-ऑर्डर किया है। प्री-ऑर्डर करने से प्लेयर्स को कॉल ऑफ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर और बैटल रोयाल मोड, वारज़ोन में ‘वुड्स' नाम का एक नया ऑपरेटर भी मिलेगा।

Call of Duty: Black Ops Cold War का मल्टीप्लेयर मोड दुनिया भर में 9 सितंबर को सामने आएगा। यह गेम 13 नवंबर को लॉन्च होगा और जैसा कि पहले बताया गया है कि यह प्लेस्टेशन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसके तीन एडिशन हैं, जो पूर्व-ऑर्डर किए जा सकते हैं। स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 3,999 रुपये, क्रॉस-जनरल बंडल की कीमत 4,749 रुपये और आखिरी अल्टिमेट एडिशन की कीमत 6249 रुपये है। क्रॉस-जनरल बंडल के नाम से पता चलता है कि यह संभवतः आपको PS4 और PlayStation 5 दोनों पर खेलने की अनुमति देगा।

Microsoft Store में कॉल ऑफ ड्यूटी: ब्लैक ऑप्स कोल्ड वॉर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह पीसी के लिए Battle.net पर लिस्टेड है। अल्टिमेट एडिशन  की कीमत 89.99 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) है, जबकि स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 59.99 डॉलर (लगभग 4,400 रुपये) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »