• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • BGMI प्‍लेयर्स 31 दिसंबर से पहले ट्रांसफर कर लें अपना PUBG मोबाइल डेटा, वरना होगी मुश्किल

BGMI प्‍लेयर्स 31 दिसंबर से पहले ट्रांसफर कर लें अपना PUBG मोबाइल डेटा, वरना होगी मुश्किल

भारत ने सितंबर 2020 में PUBG मोबाइल और PUBG मोबाइल लाइट पर बैन लगा दिया था।

BGMI प्‍लेयर्स 31 दिसंबर से पहले ट्रांसफर कर लें अपना PUBG मोबाइल डेटा, वरना होगी मुश्किल

इस साल जुलाई में इस गेम को बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के रूप में फिर से शुरू किया गया था।

ख़ास बातें
  • 2 दिसंबर को क्राफ्टन ने कंपनी की वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया
  • प्‍लेयर्स के पास PUBG मोबाइल डेटा को इम्‍पोर्ट करने के लिए 31 तक वक्‍त है
  • BGMI ने 5 नवंबर से फेसबुक अकाउंट से लॉग-इन को भी डिसेबल्‍ड कर दिया था
विज्ञापन
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) खेलने वाले प्‍लेयर्स के लिए यह खबर काफी अहम है। BGMI जल्द ही PUBG मोबाइल से BGMI में डेटा ट्रांसफर बंद कर देगा। गेम की पब्लिशर क्राफ्टन ने शुक्रवार को PUBG मोबाइल में लिविक मैप खेलने वाले प्लेयर्स के लिए डेटा ट्रांसफर पॉलिसी का ऐलान किया। इसके मुताबिक, इस साल 31 दिसंबर के बाद डेटा ट्रांसफर्स को बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले BGMI ने 5 नवंबर से फेसबुक अकाउंट से लॉग-इन को भी डिसेबल्‍ड कर दिया था।  

2 दिसंबर को क्राफ्टन ने कंपनी की वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए PUBG मोबाइल से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में डेटा ट्रांसफर को बंद करने की घोषणा की। क्राफ्टन ने कहा है कि जिन खिलाड़ियों ने स्‍मूद गेमप्ले के लिए PUBG मोबाइल नॉर्मडिक मैप : लिविक (पुराने ऐप) का इस्‍तेमाल किया था, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया उन यूजर्स के कुछ डेटा को पुराने ऐप अकाउंट से नए में ट्रांसफर कर देगा। प्‍लेयर्स के पास उनके PUBG मोबाइल डेटा को इम्‍पोर्ट करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय है।

भारत ने सितंबर 2020 में PUBG मोबाइल और PUBG मोबाइल लाइट पर बैन लगा दिया था। इस साल जुलाई में इस गेम को बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के रूप में फिर से शुरू किया गया था। गेम ने प्‍लेयर्स को उनकी प्रोग्रेस और डेटा को PUBG मोबाइल से ले जाने की इजाजत दी थी। जिन लोगों ने अपने फेसबुक या ट्विटर अकाउंट से PUBG मोबाइल में लॉग इन किया था, उन्हें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में डेटा ट्रांसफर करने के लिए वही अकाउंट्स इस्तेमाल करने की अनुमति थी।

हाल ही में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने ऐलान किया कि एंड्रॉयड डिवाइस के एम्बेडेड ब्राउजर में फेसबुक अकाउंट्स के साथ सभी लॉगिन 5 नवंबर से डिसेबल्‍ड हो जाएंगे। फेसबुक SDK (सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट किट) में पॉलिसी अपडेट की वजह से BGM को यह बदलाव करना पड़ा था। यानी अब प्‍लेयर्स एम्बेडेड ब्राउजर में चल रहे फेसबुक अकाउंट से लॉग-इन नहीं कर सकेंगे। जिनके फोन में फेसबुक ऐप इंस्‍टॉल है, वो अपने फेसबुक अकाउंट से लॉग-इन कर पाएंगे। ट्विटर के मामले में, वेब लॉगिन काम करता रहेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »