Battlegrounds Mobile India को इन 4 नए गेम मोड के साथ मिलने जा रहा है नया अपडेट

Krafton ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपकमिंग Battlegrounds Mobile India अपडेट की घोषणा की, जिसमें कहा गया है, "इस अक्टूबर में 1.6.5 अपडेट आ रहा है।"

Battlegrounds Mobile India को इन 4 नए गेम मोड के साथ मिलने जा रहा है नया अपडेट

Battlegrounds Mobile India हाल के कुछ दिनों में दो नए मोड्स रिलीज़ किए हैं

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को मिलने जा रहे हैं PUBG Mobile वाले मोड
  • 15 अक्टूबर यानी आज से प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा The Runic Power
  • 22 अक्टूबर को गेम में जोड़ा जाएगा Survival Till Dawn मोड
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India को एक अपडेट मिलने जा रहा है, जो लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम में कई नए फीचर्स लाएगा। नए 1.6.5 अपडेट को डेवलपर Krafton ने Instagram पोस्ट के जरिए टीज किया है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए कई नए फीचर्स पहले ही जारी हो चुके हैं, जबकि अन्य इस महीने के भीतर प्लेयर्स के लिए जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, क्राफ्टॉन ने घोषणा की है कि उसने 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते के दौरान चीटिंग करने के लिए 81,000 से अधिक अकाउंट बैन कर दिए हैं।

Krafton ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपकमिंग Battlegrounds Mobile India अपडेट की घोषणा की, जिसमें कहा गया है, "इस अक्टूबर में 1.6.5 अपडेट आ रहा है।" रिलीज की सटीक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन एक वीडियो में अपडेट और इसमें आने वाले फीचर्स की झलक दी गई है।

इसमें पहला मोड Metro Roayle: Reunion है, जिसे 28 सितंबर को जारी कर दिया गया था। Battlegrounds Mobile India ने 8 अक्टूबर को Vikendi मैप भी जोड़ा था। बर्फ से ढका मैप हर दिशा में 6 किलोमीटर तक फैला है। प्लेयर्स को इसमें स्नोमोबाइल वाहन और G36C बंदूक का उपयोग करने को मिलती है।
 
The Runic Power मोड 15 अक्टूबर यानी आज से प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा। प्लेयर्स के पास स्पॉन आइलैंड पर तीन रन - आर्कटिक, फ्लेम और विंड - के बीच चयन करने का विकल्प होगा। प्रत्येक Rune को ऑफेंस और डिफेंस के तहत विभाजित खास स्किल्स प्राप्त होते हैं। उपयोग किए जाने पर प्रत्येक स्किल कुछ Rune क्रिस्टल का उपयोग करता है।

22 अक्टूबर को बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को Survival Till Dawn मोड मिलेगा। इसमें, प्लेयर्स को Erangel मैप में संक्रमित जॉम्बी से बचाव करना होगा, और अगर प्लेयर जॉम्बी के साथ-साथ बॉस को भी हराता है, तो उसे रिवॉर्ड्स मिलेंगे।

Payload 2.0 मोड कथित तौर पर 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है और इस मोड में, हेलीकॉप्टर और आर्मर्ड कारें AT4-A लेजर मिसाइल और M202 RPG जैसे दमदार हथियार मिलेंगे।

The Virus Infection - Halloween मोड 31 अक्टूबर से उपलब्ध होगा, और इसमें तीन राउंड होते हैं। मूल रूप से, प्लेयर्स अपने आप से जॉम्बी या मानव टीमों में विभाजित होंगे, जहां जॉम्बी को मनुष्यों को संक्रमित करना होगा और मनुष्यों को उनसे बचाव करना होगा।

इसके अलावा, Krafton ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए से घोषणा की है कि उसने 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच 81,049 अकाउंट को स्थायी रूप से बैन कर दिया है। इन अकाउंट पर चीटिंग और हैंकिंग टूल्स का इस्तेमाल करने का आरोप है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »