Battlegrounds Mobile India ने Lamborghini स्किन को किया फिक्स, बैन किए करीब 50,000 अकाउंट

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 10 अप्रैल को खत्म होने वाले हफ्ते में धोखाधड़ी करने पर लगभग 50,000 अकाउंट को बैन भी किया था।

Battlegrounds Mobile India ने Lamborghini स्किन को किया फिक्स, बैन किए करीब 50,000 अकाउंट

BGMI ने बीते हफ्ते 50,000 अकाउंट को बैन किया था

ख़ास बातें
  • Lamborghini Aventador SVJ Verde Alceo की स्किन की स्पीड को बदला गया
  • Lamborghini Aventador SVJ Verde Identical भी लिस्ट में शामिल
  • बीते हफ्ते करीब 50,000 अकाउंट को किया गया था बैन
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India (BGMI) के पब्लिशर Krafton ने घोषणा की है कि उसने पिछले महीने के अंत में Lamborghini क्रेटर में लॉन्च की गई स्किन में कुछ बदलाव किए हैं। क्राफ्टॉन ने लग्जरी स्पोर्ट्सकार ब्रांड लेम्बोर्गिनी के साथ बीजीएमआई में नए व्हीकल लाने के लिए साझेकारी की थी और लकी स्पिन के जरिए कुछ लेम्बोर्गिनी व्हीकल की स्किन देने का दावा किया था। इसके अलावा, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 10 अप्रैल को खत्म होने वाले हफ्ते में धोखाधड़ी करने पर लगभग 50,000 अकाउंट को बैन भी किया था।

Krafton ने आज एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि वह Lamborghini Aventador SVJ Verde Alceo और Lamborghini Aventador SVJ Verde Identical की मैक्सिमम स्पीड को बदल रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गेम-निर्माता ने पाया कि कुछ लेम्बोर्गिनी व्हीकल्स स्किन की मैक्सिमम स्पीड अन्य लेम्बोर्गिनी व्हीकल की स्किन की तुलना में थोड़ी ज्यादा थी।

क्राफ्टॉन और लग्ज़री स्पोर्ट्सकार ब्रांड लेम्बोर्गिनी के बीच इस साझेदारी की घोषणा मार्च के अंत में की गई थी। इस साझेदारी के तहत BGMI में आकर्षक नए वाहन जोड़े गए हैं। लेम्बोर्गिनी क्रेट 25 मार्च से ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रोयाल पर उपलब्ध होना शुरू हो गया था। नया क्रेट इन-गेम स्टोर और इवेंट के जरिए आठ लेम्बोर्गिनी स्किन उपलब्ध कराएगा। BGMI प्लेयर्स एक लकी स्पिन के जरिए भी हिडन लेम्बोर्गिनी स्किन जीतने का मौका पा सकते हैं।

BGMI प्लेयर्स 25 मार्च से 3 मई तक लेम्बोर्गिनी क्रेट का उपयोग कर सकते हैं। क्रेट छह स्किन के साथ आता है, जो इन-गेम स्टोर के जरिए उपलब्ध है। क्रेट में शामिल स्किन में Lamborghini Aventador SVJ Verde Alceo, Lamborghini Estoque Metal Grey, Lamborghini Urus Giallo Inti, Lamborghini Aventador SVJ Verde, Lamborghini Estoque Oro, और Lamborghini Urus Pink शामिल हैं। लेम्बोर्गिनी उरुस जियालो इंटी और पिंक रूसी ऑटोमोबाइल निर्माता UAZ की पहली स्किन हैं, जिन्हें बीजीएमआई में पेश किया गया है।

Krafton ने यह भी घोषणा की है कि 4 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच अवैध गतिविधियों का इस्तेमाल करने के लिए बीजीएमआई पर 49,327 अकाउंट को बैन कर दिया गया है। इससे पहले, 28 मार्च से 3 अप्रैल के बीच, इसने कुल 66,233 अकाउंट को स्थायी रूप से भी बैन कर दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lamborghini, Battlegrounds Mobile India, BGMI
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »